एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: वीरेंद्र सचदेवा का संजय सिंह पर बड़ा आरोप, कहा- 'दिल्ली वाले AAP के...'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक आप (AAP) के पाप इतने हैं कि कड़ी दर कड़ी राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को रूबरू कराना जरूरी हो गया है.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जारी बयानबाजी के बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले AAP नेताओं के पाप गिनते जाएं. इनके पाप इतने हैं कि कड़ी दर कड़ी अरविंद केजरीवाल और उनके साथी कैसे यह करते हैं, उससे लोगों को रूबरू कराना जरूरी हो गया है. 

उन्होंने कहा, "साल 2018 में जब सांसद संजय सिंह राज्यसभा में गए तो उन्होंने खुद को दिल्ली के हरी नगर विधानसभा का निवासी बताया था. जबकि उस समय उनका नाम सुल्तानपुर के मतदाता सूची में भी दर्ज था. उसके बाद संजय सिंह नई दिल्ली विधानसभा से अपना वोट बनवाते हैं. इस बार नई दिल्ली के वोटर लिस्ट में उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम भी दर्ज कराया जाता है. इसके अलावा, संजस सिंह का तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में भी नाम है."

संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्यसभा सांसद व्यक्तिगत रूप से इलेक्शन कमिशन को धमका रहे हैं. 30 दिसंबर को अपना और पत्नी का वोट ट्रांसफर करने का आवेदन देकर आते हैं. यह एक क्रिमनल एक्टिविटी है, इसलिए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. यह हम मांग करते हैं. 30 दिसंबर को आनन फानन में उन्होंने अपना वोट शिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया. अब ये मानहानि का दावा कर रहे हैं, जो जमानत पर छूटा है, उसका कैसा मान बचा है? कैसी हानि? 

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनीता सिंह को लेकर कहा था कि सुल्तानपुर से 4 जनवरी 2024 को कहा पत्नी का वोट यहां से कट गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह रहे थे कि वोट कट गया है.  

वह, अपनी पत्नी का 4 जनवरी 2024 को कटने का दावा करते हैं. फिर 8 जनवरी 2024 को एफिडेविट दिया गया. नए एफिडेविट में कहते हैं कि वो सुल्तानपुर के वोटर हैं. सभी से निवेदन करूंगा कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो. हमने बार बार मांग की है कि फर्जी मतदान हम नहीं होने देंगे.

'मुद्दे से भागते हैं केजरीवाल' 

वीरेंद्र सचदेवा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि वो विषय से भागते हैं. चोरी, शराब घोटाला और भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते. पीएम कल 3 कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विकास में बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं. जबकि पूर्व सीएम जनता को लूटने का काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नए साल पर शराब पीने वाले 558 वाहन चालकों समेत 4583 के कटे चालान, 2023 की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget