एक्सप्लोरर

'कांग्रेस-बीजेपी को अब औपचारिक ऐलान कर देना चाहिए कि...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजपेी के बीच जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी काम पर वोट मांग रही है और बीजेपी गालियों पर वोट मांगने में लगी है. अब जनता को तय करना है कि काम चाहिए या गाली. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक दिल्ली में बीजेपी के पास ना मुख्यमंत्री पद का चेहरा है, ना नैरेटिव है और ना ही कोई विजन है. जबकि आप पिछले 10 साल में किए गए कामों को बता रही है और अगले पांच साल का खाका भी पेश कर रही है. उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया.

आप संयोजक ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के साथ मिले हुए हैं. ऐसे में औपचारिक रूप से एलान कर देना चाहिए कि कांग्रेस-बीजेपी आप के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दस वर्षों में कोई काम नहीं किया. बीजेपी आम आदमी पार्टी को गालियां देकर चुनाव जीतना चाहती है. उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना है कि गालियों के नाम पर वोट देगी या काम के नाम पर. पंजाब की योजनाओं पर प्रदर्शनकारी महिलाओं को अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी की कार्यकर्ता बताया.

बीजेपी में आपदा आई हुई है- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी महिलाएं पंजाब की नहीं हैं. पंजाब की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं. उन्होंने दावा किया कि पंजाब की महिलाओं को आम आदमी पार्टी पर भरोसा है. अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीठ पीछे गठबंधन करना ठीक नहीं है. कांग्रेस को जनता ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है. आप संयोजक ने कहा कि बीजेपी में तीन तरह की आपदा आई हुई है. पहली, बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है. दूसरी, बीजेपी के पास नैरेटिव नहीं है. तीसरी, बीजपेी के पास चुनाव का भी एजेंडा नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक आपदा कानून- व्यवस्था की आई हुई है. दिल्ली में खुलेआम गैंगस्टर्स गोलियां चला रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनाई नहीं दे रहा है. महिलाओं की चीख-पुकार अमित शाह के कानों तक नहीं पहुंच रही है. व्यापारी गैंगस्टर्स से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर अमित शाह को सरकारें तोड़ने-जोड़ने, विधायक खरीदने से फुर्सत मिल जाए तो थोड़ा सा वक्त दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर भी दें. 

बीजेपी ने कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को दिया टिकट तो बोलीं CM आतिशी, 'पार्टी ने उन्हें सांसद के लायक...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget