एक्सप्लोरर

'MCD सफाईकर्मी से घर का काम ले रहे सतीश उपाध्याय', सोमनाथ भारती ने BJP प्रत्याशी पर लगाए आरोप

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. मालवीय नगर से आप प्रत्याशी ने बीजेपी के सतीश उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Delhi Chunav 2025: मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने सतीश उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सतीश उपाध्याय एमसीडी के सफाई कर्मचारी से घर का काम करवा रहे हैं. बता दें कि बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर से प्रत्याशी घोषित किया है. बीजेपी के प्रत्याशी पर सोमनाथ भारती ने एमसीडी कर्मचारी से घरेलू कामकाज लेने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि एमसीडी का सफाई कर्मी सतीश उपाध्याय के घर पर 2012 से काम कर रहा है.

सोमनाथ भारती ने कहा, "एमसीडी कर्मचारी की जिम्मेदारी मालवीय नगर में सफाई की है. सतीश उपाध्याय सफाई कर्मचारी से घरेलू सहायक का काम ले रहे हैं. चुनाव आयोग को मामले का संज्ञान लेना चाहिए." उन्होंने सतीश उपाध्याय पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की एफआईआर दर्ज करने की मांग की. आप प्रत्याशी ने कहा कि दिल्ली में गंदगी के जिम्मेदार बीजेपी नेता हैं. मालवीय नगर के चुनावी रण में उतरे सोमनाथ भारती ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस की. प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा, "दिल्ली नगर निगम की सत्ता में आने के बाद आप हर विभाग को बेहतर करने का प्रयास कर रही है.

'सफाई कर्मी से घरेलू नौकर का काम ले रहे सतीश उपाध्याय'

बीजेपी के नेता कूड़े का फोटो खींचकर मीडिया को दिखाते हैं." उन्होंने मीडिया को सतीश उपाध्याय की फोटो दिखाते हुए कहा कि साथ में खड़ा शख्स घरेलू सहायक का कामकाज कर रहा है. उन्होंने बताया कि फोटो होली के मौके की है. फोटो में सतीश उपाध्याय के साथ खड़ा शख्स एमसीडी का सफाई कर्मचारी है. आप प्रत्याशी ने कहा कि सतीश उपाध्याय मालवीय नगर वार्ड से 2012-17 तक पार्षद रहे हैं. फोटो में दिख रहा शख्स मालवीय नगर वार्ड का सफाई कर्मचारी है. एमसीडी कर्मचारी पूरन का इस्तेमाल सतीश उपाध्याय घरेलू सहायक की कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि पूरन पर मालवीय नगर के सड़कों और पार्कों की सफाई करने का जिम्मा है. ऐसे में घरेलू सहायक के तौर पर कैसे काम कर रहा है.

सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर प्रत्याशी पर लगाए आरोप

सोमनाथ भारती के मुताबिक पूरन को नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है. सतीश उपाध्याय एससी समाज के शख्स का मानवाधिकार हनन कर रहे हैं. उन्होंने नैतिकता के आधार पर सतीश उपाध्याय से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, "सरकार कर्मचारी को वेतन दे रही है और बीजेपी नेता घर का कामकाज करा रहे हैं. दिल्ली वासी जान लें कि सफाई नहीं होने का कारण बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय हैं." उन्होंने एलजी से बीजेपी नेताओं के घरों पर एमसीडी कर्मचारियों की मौजूदगी की जांच की मांग की. आप प्रत्याशी ने कहा कि बीजेपी नेताओं की हरकतों से दिल्ली की जनता का लगातार नुकसान हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जनता के सामने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं ये उपलब्धियां

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget