एक्सप्लोरर

'झांसे में नहीं आने वाली दिल्ली की महिलाएं', AAP ने BJP के संकल्प पत्र पर उठाए सवाल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने है. आप ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर सवाल उठाए. रीना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की घोषणा गारंटी होती है.

Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर तीखा हमला बोला है. आप की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने संकल्प पत्र को ठग पत्र बताया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी ने महाराष्ट्र की महिलाओं को ठगा है. सरकार ने लाडली बहन योजना की राशि महिलाओं के खाते में डाली और अब कह रही है कि 30 लाख महिलाओं से पैसे की वसूली की जाएगी''.

रीना गुप्ता ने कहा, "दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने को पैसा है, लेकिन महिलाओं को देने के लिए नहीं है. महाराष्ट्र में महिलाओं को पैसे देकर वापस क्यों लिए जा रहे हैं? दिल्ली की महिलाएं बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगी."

उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र को कभी पूरा नहीं करेगी. आप की नेता ने आरोप लगाया कि लाडली बहन योजना लाने के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र का चुनाव देरी से करवाया. चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में 4,500 रुपये भेजे गए.

बीजेपी पर आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना

आप की नेता आरोप लगाते हुए कहा, "दिल्ली के लोगों को भी ठगने की कोशिश की जा रही है. दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की घोषणा गारंटी की तरह होती है. उन्होंने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा की सुविधा के वादे पूरे किए हैं. दिल्ली की महिलाएं बीजेपी के झांसे में नहीं आने वाली हैं."

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पता है कि बजट कैसे मैनेज किया जाता है. दिल्ली की महिलाएं अरविंद केजरीवाल को भाई और बेटा मानती हैं.

अरविंद केजरीवाल की नीति का दिया हवाला

रीना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने योजनाओं के लिए कभी पैसे की कमी का रोना नहीं रोया. सभी महिलाएं चाहती हैं कि 2,100 रुपये की सम्मान राशि मिले. आप की वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 30 हजार करोड़ का बजट बढ़ाकर 77 हजार करोड़ कर दिया. उन्होंने दिल्ली वालों को मिलने वाली एक भी सुविधा नहीं रोकी. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में कम हो रही सर्दी! IMD ने बताया सोमवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

 

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget