एक्सप्लोरर

Earthquake In Delhi: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, CM केजरीवाल बोले- 'आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे'

Delhi Earthquake Today: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भूकंप को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे.

Delhi Earthquake News: दिल्ली में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejirwal) ने सोशल मीडियो साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता 6.2 और इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में था. एनसीएस ने एक पोस्ट में कहा, "भूकंप की तीव्रता: 6.2, 03-10-2023, 14:51:04, अक्षांश: 29.39 और देशांतर : 81.23, गहराई: 5 किमी, स्थान: नेपाल." दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कई सेकंड तक तेज झटके महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर वीडियो में लोगों को अपने आवासीय परिसरों और कार्यालयों से बाहर भागते हुए देखा गया. अभी तक कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

नेपाल में आए भूकंप के दो झटके

नेपाल में 25 मिनट के अंतराल पर 4.6 और 6.2 तीव्रता के दो झटके आए. एक अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप का झटका दोपहर 2:25 बजे नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया. दोपहर 2:51 बजे हिमालयी राष्ट्र में एक बार फिर तेज भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई.

दिल्ली पुलिस ने की ये अपील

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी लोगों ने दूसरे भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए और अपने कार्यालयों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए. दिल्ली पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की है. दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हमें उम्मीद है कि आप सब सुरक्षित हैं. कृपया अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. किसी भी आपातकालीन मदद के लिए 112 पर फोन करें."

अगस्त महीने में भी आया था भूंकप

इससे पहले अगस्त महीने में भी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए. एनसीएस ने एक ट्वीट कर बताया था कि 5.8 तीव्रता का भूकंप रात 9.31.48 बजे (आईएसटी) अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 181 किमी की गहराई पर अक्षांश 36.38 डिग्री और देशांतर 70.77 डिग्री पर आया. वहीं जून में भी दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तीव्रता रेक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई थी.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर रेलवे ने दिल्ली से की 8 नई ट्रेनों की शुरुआत, 22 ट्रेनों के नंबर भी बदले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget