एक्सप्लोरर

Delhi News: नए एकेडमिक सेशन में DTC ने स्कूलों को बस उपलब्ध कराना बंद किया, जानें- क्या है वजह?

Delhi Transport News: दिल्ली परिवहन निगम ने नए शैक्षणिक सत्र से शहर के स्कूलों को बसें उपलब्ध कराना बंद कर दिया है. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह सूचना दी.

Delhi: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सार्वजनिक परिवहन के लिए अपने बेड़े की बढ़ती मांग को देखते हुए नए शैक्षणिक सत्र से शहर के स्कूलों को बसें उपलब्ध कराना बंद कर दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवहन विभाग और डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों के लिए बसों की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि स्कूलों को इस बाबत पहले से सूचित किया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘‘डीटीसी बच्चों को ले जाने के लिए अपनी 350 से अधिक बसें स्कूलों को उपलब्ध करा रही है. अब बसें वापस ले ली गई हैं और दिव्यांग बच्चों की परिवहन सुविधा के मद्देनजर कुछ स्कूलों को केवल 8-10 बसें उपलब्ध कराई गई हैं.’’

अधिकारी ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इस बीच, स्कूलों और अभिभावकों ने डीटीसी के फैसले का विरोध किया है. निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की कार्य समिति के महासचिव भारत अरोड़ा ने कहा कि इसके कई संबद्ध स्कूल छात्रों को लाने-ले जाने के लिए डीटीसी बसों पर निर्भर हैं. अरोड़ा ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली सरकार से निजी स्कूलों के लिए डीटीसी बस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का अनुरोध किया है. यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है क्योंकि स्कूलों के पास नई बसें खरीदने के लिए अतिरिक्त धन नहीं है.’’

दिल्ली अभिभावक संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा, ‘‘ यह दिल्ली सरकार का अच्छा कदम नहीं है. कोविड के दौरान कई परिवार आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और ऐसे समय में डीटीसी द्वारा स्कूलों से बसें हटाने के फैसले से उन पर और अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा.’’ दिल्ली में वर्तमान में 7,200 से अधिक सार्वजनिक परिवहन बसें हैं, जिनमें डीटीसी संचालित 3,912 और ‘दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम’ (डीआईएमटीएस) संचालित 3,293 क्लस्टर बसें शामिल हैं. आधिकारिक अनुमान के अनुसार, शहर को अपनी सार्वजनिक परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए 11,000 बसों की आवश्यकता है.

अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों को पिछले साल सितंबर और फिर जनवरी में बसों की कमी के बारे में फिर से सूचित किया गया था और उनसे वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया गया. इस फैसले का स्कूलों और अभिभावकों ने विरोध किया था. स्कूलों ने डीटीसी के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी थी. अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने स्कूलों को बसें उपलब्ध कराने में असमर्थता के पीछे सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता का हवाला दिया था.

Delhi News: धौला कुआं से एयरपोर्ट तक हाईवे के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, 15 अगस्त तक प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश

Delhi Electricity News: दिल्ली में बिजली सब्सिडी चाहिए तो करना होगा ये काम, केजरीवाल सरकार की तैयारी हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget