एक्सप्लोरर

DDA Flats Scheme: दिल्ली में घर खरीदने वालों का सपना होगा पूरा, DDA की इस आवास योजना का आप भी ले सकते हैं लाभ

दिल्ली विकास प्राधिकरण मई में 23 हजार आवासीय प्लॉट बेचे जाने की योजना तैयार कर रहा है. इस योजना के तहत अब हर दिल्ली निवासी अपने घर का सपना पूरा कर सकेगा. हालांकि उसे कुछ शर्तों पर पूरा उतरना होगा.

DDA Flats Scheme 2023: देश के कोने-कोने से लोग राजधानी दिल्ली में अपने कामकाज व्यवसाय के लिए आते हैं और समय आगे बढ़ने के साथ-साथ उनका सपना होता है कि दिल्ली में उनका अपना मकान हो. अब डीडीए की आवास योजना के तहत उन लोगों का यह सपना भी पूरा हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण मई के महीने में 23 हजार आवासीय प्लॉट बेचे जाने की योजना तैयार कर रहा है, जिसकी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. डीडीए की तरफ से शुरू की जा रही इस आवास योजना का लाभ लेने के लिए हर वो व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो दिल्ली का निवासी है. 

डीडीए पहले फ्लैट की बिक्री के लिए ;पहले आओ पहले पाओ' जैसे विज्ञापन और मार्केटिंग के आधार पर लोगों को प्रभावित कर रहा था. लेकिन बदलते दौर के साथ अब इस बार आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग स्तर से मार्केटिंग प्रमोशन और विज्ञापन को तैयार किया जाएगा और लोगों की आर्थिक स्थिति और रुपए भुगतान का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा. डीडीए अधिकारियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मई महीने तक फ्लैट के दाम, आवेदन की प्रक्रिया और बुकिंग सहित आवश्यक कार्यों की मंजूरी ले ली जाएगी और इस योजना को मई अंत तक शुरू कर दिया जाएगा.

 ये लोग डीडीए फ्लैट के लिए नहीं कर पाएंगे आवेदन
डीडीए फ्लैट स्कीम 2023 के लिए वो लोग आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे जिनका उनके परिवार के सदस्य का दिल्ली के किसी भी इलाके में फ्लैट या कोई प्लॉट होगा. लेकिन जिसके पास 67 वर्ग मीटर से कम का कोई प्लाट या मकान-फ्लैट होगा वह इस स्कीम के लिए आवेदन करने के योग्य होगा. डीडीए की नई फ्लैट स्कीम में मेट्रो कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, पानी सप्लाई, ग्रीनरी और सभी आवश्यक बुनियादी आधारों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है और यह 23000 फ्लैट नरेला और उसके आसपास के क्षेत्रों में होंगे. 

ये भी पढ़ें: Covid-19: दिल्ली में कोरोना के डराने वाले आंकड़े! 24 घंटे में आए 214 केस, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget