एक्सप्लोरर

Delhi News: नई नवेली भाभी पर आया देवर का दिल, किया ऐसा काम की जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Murder Case: भाई की गैरमौजूदगी में देवर का भाभी से अवैध संबंध बन गया. भाभी की खूबसूरती पर देवर शुरू से मोहित था. देवर ने भाभी को जीवन संगिनी बनाने के लिए खौफनाक साजिश रजी.

Delhi Murder Case: दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में रिश्तों का खून हुआ है. बिहार के समस्तीपुर निवासी एक शख्स की सगे भाई ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को बिहार में छापेमारी कर धर दबोचा है. मामला भाभी देवर के बीच प्रेम प्रसंग का है.

डीसीपी जिमी चिरम ने बताया कि घटना चार मई की है. सुबह नौ बजे पीसीआर कॉल से पुलिस को नांगलोई के राव विहार इलाके में एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. कॉल करने चारा ने बताया कि भतीजे की गला काट कर हत्या कर दी गयी है.

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. मृतक का खून से सना शव बिस्तर में पड़ा हुआ था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. डीसीपी ने बताया कि मामले की गभीरता को देखते हुए एसीपी ऑपरेशन की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया गया. एक टीम ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. छानबीन के दौरान 250 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. दूसरी टीम ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर काम शुरू किया.

भाभी की खूबसूरती पर मर मिटा था देवर

तीसरी टीम मृतक अमरजीत के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण करने में जुट गई. पता चला कि अमरजीत बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था. अमरजीत की शादी 8 महीने पहले हुई थी. उसने पत्नी को माता-पिता और छोटे भाई परमजीत के पास छोड़ दिया था. पत्नी को गांव में छोड़कर अमरजीत दिल्ली चला आया. परमजीत नई-नवेली भाभी की खूबसूरती पर शुरू से मोहित था.

उसने भाभी संग नजदीकियां बढ़ानी शुरू की. भाई की गैरमौजूदगी का फायदा उठा कर परमजीत ने भाभी के साथ अवैध संबंध भी बना लिए. भाभी के प्यार में पड़े परमजीत की दीवानगी बढ़ गयी. अब उसने भाभी के साथ शादी करने का फैसला किया. दिल्ली में रह रहे अमरजीत को भाई के इरादों की भनक लग गयी.

रास्ते से हटाने के लिए रची खूनी साजिश

उसने पत्नी को बिहार से दिल्ली लाने का फैसला कर लिया. परमजीत ने घर पर माता-पिता की देखभाल का हवाला देकर भाभी को दिल्ली नहीं ले जाने का प्रस्ताव रखा. अमरजीत ने परमजीत की बातों को ठुकरा दिया. परमजीत ने भाई को रास्ते से हटाकर भाभी को पत्नी बनाने की योजना बनाई. योजना को अंजाम देने के लिए परमजीत दो मई को चुपचाप बिहार से दिल्ली पहुंचा. दो दिनों तक उसने भाई की गतिविधि पर निगरानी रखी. चार मई की सुबह चाचा के घर में घुसकर सोते हुए भाई की गला रेतकर हत्या कर दी.

भाई को दिल्ली पुलिस ने बिहार से पकड़ा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेट्रो ट्रेन पकड़ कर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा. दिल्ली से वापस समस्तीपुर, बिहार लौट आया. सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने पर घटना वाले दिन परमजीत की घर के पास मौजूदगी का पता चला. पुलिस ने परमजीत से पूछताछ शुरू की. उसने घटना वाले दिन पुणे में होने की बात बताई.

वहीं शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी. आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था. पुलिस की टीम ने बिहार में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में भाभी से प्रेम संबंध का खुलासा हुआ. उसने बताया कि भाभी से शादी करना चाहता था. भाई ने भाभी को दिल्ली में साथ रखने की तैयारी कर ली थी.

इसलिए भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. दो मई को चुपचाप दिल्ली आ गया. दिल्ली में उसने लोहार से कसाई वाला चाकू खरीदा. दो दिनों तक भाई की निगरानी की. 4 मई को अहले सुबह घर का दरवाजा खुल गया.

आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर सोते समय भाई की गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली से निकल भागा. रास्ते मे उसने राव विहार के नाले में चाकू को फेंक दिया. नई दिल्ली पहुंच कर ट्रेन से वापस बिहार पहुंच गया. 

Delhi: BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा- 'जमानत पर छूटे, सचिवालय में जाकर...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget