एक्सप्लोरर

Delhi Driving Test: दिन में ड्यूटी करने वाले दिल्ली के लोग अब रात में भी दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट, ये होगी टाइमिंग

दिल्ली में दिन में ड्यूटी करने वाले व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब रात में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे. दिल्ली सरकार ने अभी 3 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की शुरुआत की है.

Delhi News: दिल्ली में दिन में ड्यूटी करने वाले व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब रात में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे. ऐसे कामकाजी लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए नाइट शिफ्ट में भी ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक शुरुआत की गई है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने अभी 3 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की शुरुआत की है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को अनावरण किया. 

2500 से अधिक हो चुके हैं टेस्ट
अब यहां ड्राइविंग टेस्ट देने वाले दिल्ली के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकेगा. सरकार ने अप्रैल माह में मयूर विहार और विश्वास नगर में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक का ट्रायल शुरू किया था, जिसकी सफलता के बाद अब इसकी औपचारिक शुरुआत की गई है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम नागरिकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के लिए सफल परीक्षण कर रहे हैं. मई से पायलट के तहत ड्राइवर टेस्ट उपलब्ध हैं, जहां लोग नाइट शिफ्ट में ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा का लाभ उठाकर अपने समय को बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार एक मई से नाइट शिफ्ट में पहले ही 2500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट हो चुके हैं.

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट का केजरीवाल सरकार को फरमान, प्राइवेट अस्पताल की नर्सों का वेतन सरकारी के बराबर करें लागू

किए जा रहे हैं सुधार
नाइट शिफ्ट की निगरानी के लिए प्लाइट, कैमरा रिजॉल्यूशन आदि जैसे सुधार किए जा रहे हैं. रात के टेस्ट की सुविधा दिन के समय जितनी ही अच्छी है. संस्थानों में 8 नए एडीटीटी भी जोड़े रहे हैं, जो अभी निविदा की चरण में है. प्रतीक्षा समय कम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि विभाग ने 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित करने के लिए मारुति सुजुकी फाउंडेशन को जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही सभी 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक सेंटर को ऑपरेटर देखरेख की जिम्मेदारी रोसमेर्टा टेक्नोलॉजी लिमिटेड को दी गई है.

जांच के लिए लगाए गए हैं 17 कैमरे
गहलोत ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट की बारीकी से जांच हो इसके लिए हाई रेजोल्यूशन के 17 कैमरा लगाए गए हैं, जो रियल टाइम फुटेज और इमेज कैप्चर करता है. साथ ही टोकन के लिए इलेक्ट्रॉनिक कतार प्रबंधन प्रणाली भी लगाई गई है जो टेस्ट देने आए हुए लोगों को टोकन के साथ समय निर्धारित करती है. उन्होंने बताया कि एप्लीकेंट इसमें फर्स्ट इन फस्र्ट आउट करेंगे. बिना टोकन लिए किसी अन्य व्यक्ति का टेस्ट नहीं हो सकेगा. इसके लिए 6 सर्वर लगाए गए हैं, जो वीडियो को अच्छी तरह से जांच करेगा और उसका पारदर्शी रिजल्ट देगा. साथ ही साथ सारथी सॉफ्टवेयर पर ऑटोमेटिक अपलोड कर देगा. कैलाश गहलोत ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट 99 के तहत आने वाले 20 आवश्यक ड्राइविंग स्किल्स की जांच की जाएगी.

शाम पांच बजे से आठ बजे तक होगी ड्राइविंग टेस्ट
ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट होगी. हर ट्रैक पर प्रतिदिन 45 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे. सभी 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक चालू होने के बाद प्रतिदिन 3000 अपॉइंटमेंट शेड्यूल उपलब्ध होगा. फिलहाल इन तीनों ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर प्रतिदिन 135 ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल किया जा रहा है. तीनों जगह एक से 24 मई के बीच ट्रायल किया गया. जिसमे उत्साहवर्धक नतीजे सामने आए हैं. शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर 30 अप्रैल से 24 मई तक ट्रायल के दौरान 2565 स्लॉट बुक हुए थे. जिसने से शकूरबस्ती में 855 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक किया था. जिसमें से 255 लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें-

Delhi News: 'वर्क फ्रॉम होम' का लालच कहीं भारी ना पड़ जाए, दिल्ली में गिरफ्तार हुआ झांसा देने वाला बीटेक इंजीनियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest के बीच 19 घंटे बाद खुले दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन, 16 अभी भी बंद
CJP Protest के बीच 19 घंटे बाद खुले दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन, 16 अभी भी बंद
कौन है साहिल जिसको सामने लाकर राहुल गांधी ने किया आंदोलन में पैलेट गन चलने का दावा?
कौन है साहिल जिसको सामने लाकर राहुल गांधी ने किया आंदोलन में पैलेट गन चलने का दावा?
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget