एक्सप्लोरर

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में सीवर में गिरा मासूम, टूटे ढक्कन पर रखा था प्लाईबोर्ड

Delhi News: दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में सीवर का ढक्कन प्लाईबोर्ड से ढका हुआ था. जिससे एक 8 वर्षीय बच्चा सीवर में गिर गया. स्थानीय लोगों ने बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक बच्चा सीवर में गिर गया. सूचना मिलने के तुरन्त बाद दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. बच्चे को लोगों की मदद से तुरन्त बचा लिया गया. दरअसल, डिफेंस कॉलोनी इलाके में सीवर का ढक्कन प्लाईबोर्ड से ढका हुआ था. एक 8 वर्षीय बच्चा इसके ऊपर से गुजर रहा था तो अचानक प्लाईबोर्ड टूट गया और बच्चा सीवर में गिर गया.

सीवर के ढक्कन की जगह लगा था प्लाईबोर्ड
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक मां अपने बच्चे को लेकर जा रही थी. इस दौरान जब वो डी-140 के पास पहुंची तो एक सीवर प्लाईबोर्ड से ढका हुआ था. बच्चा उसपर प्लाईबोर्ड के ऊपर होकर गुजरने लगा. प्लाईबोर्ड कमजोर होने की वजह से टूट गया और बच्चा अचानक सीवर में गिर गया. महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे. उन्होंने बच्चे को सीवर से बाहर निकाला. सीवर में गिरने से बच्चे को हल्की चोंटे लगी, जिसे परिजन खुद अस्पताल ले गए. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी.

लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सीवर के ढक्कनों को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें की गई है. लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवर के ढक्कनों की नियमित जांच और मरम्मत की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की मांग की है. तभी इन घटनाओं को रोका जा सकता है.

जहांगीरपुरी में इमारत ढहने से तीन मरे
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत के गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: Green Corridor: दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर, महज 13 मिनट में अस्पताल तक पहुंचाया हार्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget