एक्सप्लोरर

साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट कर डॉक्टर से 15 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Delhi Fraud Case: आरोपी बुद्धदेव हाजरा ने बताया कि वह एमबीए पास है और पहले बैंकों के लोन डिपार्टमेंट में काम करता था. बाद में वह बैरकपुर के जॉन नाम के शख्स के संपर्क में आया, जहां से इसकी शुरुआत की.

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. इस गिरोह ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली के एक डॉक्टर को धमकाया और 14.85 लाख रुपये की ठगी कर ली. 

चौंकाने वाली इस साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बंगलुरु और कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान, मोहम्मद साहिन खान (30 वर्ष) और बुद्धदेव हाजरा (31 वर्ष) कर रूप में हुई है. ये पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना और बांकुड़ा के रहने वाले हैं. इनके पास से वारदात में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

दिल्ली के डॉक्टर को डरा-धमका कर ठग लिए 14.85 लाख

डीसीपी निधिन वालसान के मुताबिक, शिकायतकर्ता डॉक्टर ने साइबर पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया कि किसी ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर कॉल उन्हें किया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर उनसे 14.85 लाख रुपये की ठगी कर ली. शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ऑपरेशन सुरेश खुणगा की देखरेख और एसएचओ संदीप पंवार के नेतृत्व में एसआई अनुज तोमर, एएसआई नौरंग, हेड कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल कृष्णन की विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान टीम को पता चला कि ठगी की रकम दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसमें से एक बैंक खाता S.K. Rice Wholesaler & Trading नाम से संचालित किया जा रहा था.

बंगलुरु और कोलकाता से पकड़े गए आरोपी

टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और डिजिटल ट्रेल के जरिए एक आरोपी मोहम्मद साहिन खान को बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल के पास से दबोच लिया. पूछताछ में मोहम्मद साहिन ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते की इंटरनेट यूजर आईडी, पासवर्ड, चेक बुक और एटीएम कार्ड पश्चिम बंगाल के रहने वाले बुद्धदेव हाजरा को कमीशन पर दिए थे. इसके बदले उसे 1.5 लाख रुपये मिले थे. आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कोलकाता से बुद्धदेव हाजरा को भी गिरफ्तार कर लिया.

एमबीए पास आरोपी कमीशन पर करता था खातों के इंतेजाम

पूछताछ में आरोपी बुद्धदेव हाजरा ने बताया कि वह एमबीए पास है और पहले बैंकों के लोन डिपार्टमेंट में काम करता था. बाद में वह बैरकपुर के जॉन नाम के शख्स के संपर्क में आया, जिसके प्रभाव में आकर उसने ऑनलाइन ठगी के लिए कमीशन पर कॉर्पोरेट बैंक खातों की व्यवस्था करने लगा. जिसके माध्यम से इस साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था.

जांच में पता चला है कि जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी, वे महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में दर्ज 10 अन्य साइबर अपराधों से भी जुड़े हुए हैं. सभी में ठगी का एक जैसा तरीका अपनाया गया था. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड जॉन की तलाश में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 130 मामलों में कुख्यात झपटमार सगे भाई गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget