एक्सप्लोरर

Delhi: 'चाचा मैं मुसीबत में हूं, तत्काल मदद की जरूरत है', भतीजा बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Online Fraud Case: दिल्ली पुलिस ने नोएडा में छापेमारी कर साइबर जालसाज को धर दबोचा, जालसाज ने मदद के नाम पर पीड़ित को लाखों रुपये का चूना लगाया था. शातिर ठग बिहार का रहने वाला है.

Delhi Crime News: दिल्ली में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय बबलू कुमार महतो के रूप में हुई है. बबलू बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है. पुलिस ने नोएडा से साइबर ठग को धर दबोचा. आरोपी के पास से 05 स्मार्टफोन, 32 सिम कार्ड, 08 एटीएम कार्ड, 01 चेक बुक, 02 बैंक पासबुक और राहुल के नाम से जारी एक आधार कार्ड बरामद किया गया है. डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के बेटे ने शिकायत की थी.

बेटे ने बताया था कि पिता के मोबाइल पर 26 नवंबर 2024 को व्हाट्सएप कॉल आया. कॉलर ने भतीजा बताकर मदद करने की गुहार लगाई. उसने रकम की तत्काल आवश्यकता बताकर ट्रांसफर करने को कहा. पीड़ित को झांसा दिया गया कि तकनीकी समस्या के कारण रकम खाते में ट्रांसफर नहीं हो रही है. कॉलर ने पीड़ित से 5-6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का आग्रह किया. पीड़ित को रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया. मदद के नाम पर पीड़ित ने बताए गए खाते में 1.3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग

ठग ने पीड़ित के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की ‘डिपॉजिट स्लिप’ भेजी. वेरिफिकेशन करने पर पता चला कि खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है. पीड़ित के बेटे ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया. स्पेशल टीम में एसएचओ विजय कुमार, एसआई मोहित कुमार, कांस्टेबल कपिल शर्मा और कांस्टेबल अभिषेक शामिल किए गए.

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

बैंक खाते में कथित लेनदेन का पता लगाकर बबलू कुमार महतो को पुलिस ने नोएडा से दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड भी बरामद किया. पूछताछ में बबलू ने साइबर धोखाधड़ी की वारदात में संलप्तिता स्वीकार कर ली है. बबलू से पूछताछ में अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में BJP के विधायकों लगा बड़ा झटका, CAG रिपोर्ट पर HC ने सुनाया ये फैसला

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget