एक्सप्लोरर

दिल्ली: कार से कुचल कर कॉन्स्टेबल की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

Delhi News: नांगलोई में एक कॉन्स्टेबल संदीप की रोड रेज में कार से कुचल कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने एक आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है.

Delhi Constable Murder Case: बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में हुए रोड रेज में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल संदीप को कार से कुचल दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने वैगनआर कार सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान रजनीश उर्फ सिट्टू के रूप में हुई है. 

आरोपी रजनीश वीणा एनक्लेव इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में छापेमारी कर इसे दबोचने में कमायाबी पाई है, जबकि फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश जारी है.

रैश ड्राइविंग करने से मना करने पर कॉन्स्टेबल को कुचल कर घसीटा
डीसीपी जिमी चिरम ने बताया कि कॉन्स्टेबल संदीप नांगलोई थाने से इलाके में पैट्रोलिंग के लिए निकले थे और वे नांगलोई स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक कार चालक ने उन्हें अपनी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें करीब 10 मीटर बाइक समेत घसीट कर ले गए. फिर आरोपियों की गाड़ी की किसी अन्य गाड़ी से भी टक्कर हुई, जिसमें कॉन्स्टेबल के सिर में गंभीर चोटें आई. 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि संदीप सिविल ड्रेस में इलाके में पैट्रोलिंग कर रहे थे. इस दौरान देर रात करीब 2:15 पर उन्होंने वीणा एनक्लेव के पास लेफ्ट टर्न लेने के लिए एक वैगनआर कार को ओवर टेक किया जो खतरनाक तरीके से सड़क पर चल रही थी. 

उन्होंने कार चालक को रैश ड्राइविंग न करने का इशारा दिया और आगे बढ़ कर बाईं तरफ मुड़ने लगे. इसी दौरान कार चालक ने अचानक ही अपनी गति बढ़ा दी और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. वारदात के बाद कार सवार गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए थे.

सिर में गहरी चोट की वजह से हुई कॉन्स्टेबल की मौत 
घटना की सूचना पर तुरंत ही घायल कॉन्स्टेबल को नजदीकी सोनिया अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें पश्चिम विहार के एक्शन बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गहरी चोट लगी थी, जिस वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर मृतक कॉन्स्टेबल की बॉडी को कॉन्स्टेबल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. 

वहीं, मौके से बरामद वैगनआर गाड़ी को जब्त कर लिया. पुलिस जल्द से जल्द फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई थी. इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया था. जिन्होंने दिल्ली, यूपी और हरियाणा के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारियां की और एक आरोपी रजनीश उर्फ सिट्टू की पहचान कर उसे दबोच लिया है, जबकि कार सवार दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है.

सिविल ड्रेस में निकले थे पैट्रोलिंग पर
बता दें कि कॉन्स्टेबल संदीप (30) बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाने में तैनात थे. इलाके में बढ़ रहे स्ट्रीट क्राइम के मद्देनजर वे शनिवार की देर रात सिविल ड्रेस में इलाके में पैट्रोलिंग करने बाइक पर निकले थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों के निरीक्षण के लिए ग्राउंड पर आईं CM आतिशी और कैबिनेट मंत्री, बीजेपी ने साधा निशाना

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget