एक्सप्लोरर

Delhi Crime: उल्टा पड़ा दांव, BJP विधायक को फंसाने की साजिश, खुद सलाखों के पीछे पहुंच गया कारोबारी

Delhi Crime News: दवा कारोबारी बसंत गोयल का बीजेपी विधायक से विवाद चल रहा था. बदला लेने के लिए उसने पुलिस को बताया कि बीजेपी विधायक फोन कॉल कर उगाही की धमकी दे रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली के ज्योति नगर निवासी और चर्चित दवा कारोबारी को भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक (BJP MLA) के नाम पर हत्या कराने की साजिश रचना उल्टा पड़ गया. इसका नतीजा यह निकला ​कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले की तहकीकात के बाद दवा कारोबारी बसंत गोयल और उसके एक सहयोगी को साजिश (Conspiracy) रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी विधायक को फंसाने के लिए कारोबारी ने अपने ही दफ्तर पर फायरिंग करवाई और इसकी जानकारी पुलिस को दी. 

ज्योति नगर के रहने वाले दवा कारोबारी ने पहले बीजेपी विधायक पर दो करोड़ की उगाही का आरोप लगाया. इससे बात नहीं बनने पर उसने अपने ही ऑफिस पर विधायक को फंसाने के लिए फायरिंग भी करवाई. इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी. कारोबारी बसंत गोयल (Basant Goyal) इलाके का जाना पहचाना केमिस्ट है. जानकारी के मुताबिक बसंत गोयल का कुछ महीनों से इलाके के बीजेपी विधायक जिंतेंद्र महाजन से तथाकथित विवाद चल रहा था. इससे नाराज कारोबारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक 2 करोड़ रुपये की उगाही के लिए फोन कॉल कर धमकी दे रहे हैं. कारोबारी के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति खुद को भारतीय जनता पार्टी का विधायक जितेंद्र महाजन बता रहा है.

 जांच के बाद पुलिस ने कारोबारी सहित 2 गिरफ्तार

कारोबारी बसंत गोयल की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज (FIR) कर इस मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद बसंत गोयल का नजदीकी संदीप गर्ग ने पुलिस को पीसीआर पर कॉल कर जानकारी दी कि गोयल के ऑफिस पर जबरन उगाही को लेकर फायरिंग की गई है. दिल्ली पुलिस ने इस बार भी शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया. दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ही मामले फर्जी हैं. इस मामले में पहले कारोबारी बसंत गोयल ने विधायक जितेंद्र महाजन पर जबरन उगाही का मुकदमा दर्ज करवाया. उसके बाद दवा कारोबरी ने BJP विधायक को फंसाने के लिए अपने सहयोगी गौरी शंकर के साथ मिलकर खुद के आफिस पर फायरिंग करवाई. दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कारोबारी बसंत गोयल और उसके नजदीकी गौरी शंकर को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें: MCD News: एक्शन मोड में MCD, दिल्ली वालों को आवारा कुत्तों से मिलेगी राहत, पेड़ों की छटाई के लिए उठाए ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget