एक्सप्लोरर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के टर्मिनेशन लेटर पर कांग्रेस का AAP पर हमला, लगाया ये आरोप

दिल्ली सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए टर्मिनेशन लेटर को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है. दिल्ली कांग्रेस का कहना है कि आप सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को अभी तक नहीं बढ़ाया है.

दिल्ली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले टर्मिनेशन लेटर के बाद कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है. दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने विरोध कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी का वादा किया था लेकिन अभी तक वेतन में बढ़ोत्तरी को लागू नहीं किया है.

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने पर 8 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. इस समय दिल्ली सरकार नौकरियां पैदा करने में तो फेल है ही बल्कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर रही. 

दिल्ली में 31 जनवरी से ही आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मानदेय बढ़ाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन में कहा था कि इस महंगाई में उन्हें दिहाड़ी मजदूर से कम मानदेय मिल रहा है, हमारी मांग है कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय कम से कम 25,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 20 हजार रुपये होना चाहिए. 

Delhi News: शाही इमाम ने शब-ए-बरात पर नौजवानों से की ये खास अपील, जानिए उन्होंने क्या कहा

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार ने विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने पर टर्मिनेशन लेटर भेज दिया था. वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकओं के संघ ने इस मामले पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए एक याचिका दर्ज की है.

इस हड़ताल को लेकर एस्मा लागू हो गया था जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम पर लौट रही थीं. हालांकि इसी बीच महिला बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास् करते हुए लेटर जारी कर दिए गए. वहीं महिला बाल विकास विभाग ने इस प्रदर्शन में शामिल आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को माफी पत्र लिखने का भी दबाव बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget