एक्सप्लोरर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने साधा AAP पर निशाना, 'सीएजी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए'

Delhi Politics: देवेन्द्र यादव ने उपराज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने के फैसले को लोकतंत्र का अपमान बताया. साथ ही उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सीएजी की 11 रिपोर्ट को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधानसभा पटल में रखने की मांग की. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के मुख्यमंत्री केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष को लगातार दिल्ली सरकार के विभागों के लेखा-जोखा की सीएजी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के पत्राचार को वित्त मंत्री आतिशी की तरफ से खारिज करना, लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक मान्यताओं का अपमान करना है. 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री आतिशी सीएजी रिपोर्ट को दबाकर आम आदमी पार्टी की साख को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को उजागर न करने का मकसद केजरीवाल की विवादास्पद, विफल शराब नीति में हुआ भ्रष्टाचार को दबाना है. 

देवेन्द्र यादव ने बीजेपी पर भी साधा निशाना 

देवेन्द्र यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार का बही-खाता वर्तमान 11 सीएजी रिपोर्ट और 2022 से लंबित है. रिपोर्ट पर बीजेपी के तरफ से एक-दो दिन बोलकर चुप्पी साधने का मतलब ये तो नहीं कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार में भाजपा भी केजरीवाल के साथ बराबर की भागीदार है. 

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल जब जेल से बाहर थे तब हर मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करते थे, लेकिन सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में रखने को लेकर न विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से कोई जवाब आया है और न ही जेल में बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का.

'वित्त मंत्री कामकाज की रिपोर्ट को सार्वजनिक करें'

यादव ने ये भी कहा कि सीएजी की राज्य वित्त, प्रदूषण निवारण, दिल्ली में शराब का विनियमन और आपूर्ति, विनियोग खाते, सार्वजनिक उपक्रमों और सामाजिक व सामान क्षेत्रों से संबंधित और देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों पर निष्पादन लेखा परीक्षा से संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं. इनमें से कुछ रिपोर्ट 2022 से लंबित है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री का दायित्व है कि वो सरकार के कामकाज की रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करें, जिससे लोगों को सच्चाई का पता चल सके.

ये भी पढ़ें: मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट! दिल्ली AIIMS ने संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए जारी की गाइडलाइंस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget