एक्सप्लोरर

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस ने उठाया किसानों के मुआवजे का मुद्दा, क्या बोले देवेंद्र यादव?

Delhi Election Assembly: दिल्ली में अगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों का विश्वास जीतना है.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां में तैयारी जुट गई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर का मुकाबला होने वाला है. इन सबके बीच राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का अन्य पार्टी में आना जाना भी लगा हुआ है. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है. न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली के लोगों के वोट पाने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय लोगों से मिल रहे हैं
दिल्ली न्याय यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत करके दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 14वें दिन झंडा फहराने के बाद पालम विधानसभा के वाल्मीकि मंदिर, पालम गांव से न्याय योद्धाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस समर्थको और क्षेत्रीय लोगों से मिले.

इस दौरान देवेंद्र यादव दिल्ली के 365 गांव के खाप पंचायत के प्रतिनिधियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी मदद करने के साथ दिल्ली के गांवों के भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाया.

देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आप पर जमकर बरसे
इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा दिल्ली के गांवों में रहने वाले लोगों की समस्या बीते 11 वर्षों में बढ़ी है. क्योंकि यहां पहले की तुलना में आबादी बढ़ रही है और सुविधाएं पहले की तुलना में काफी कम हो चुकी है.

भूमि अधिग्रहण दिल्ली के ग्रामीण गांवों में अहम समस्या है, भूमि अधिग्रहण करके सरकार न तो उचित मुआवजा देती है और न ही डीडीए की पॉलिसी के मुताबिक अन्य सुविधाओं के हकदार हमारे किसान भाइयों को कुछ मिल रहा है. अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दोनों ही सरकार बुरी तरह से असफल साबित हुई है.

दोनों सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण दिल्ली की कुछ जगहों के लोगों को नरकीय हालात में जीना पड़ रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, झुग्गियों, गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग मोदी जी और केजरीवाल के झूठे वादे से परेशान हो चुके हैं. दिल्ली न्याय यात्रा को जिस प्रकार दिल्ली वालों का प्यार और सहयोग मिल रहा है कांग्रेस पार्टी निश्चित ही दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए स्थायी हल निकाले. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 30 हजार रुपये ईनामी बदमाश को पकड़ा, डेढ़ साल से हत्या कर फरार था आरोपी

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget