एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, जानें- देवेन्द्र यादव ने क्या कहा? 

Arvind Kejriwal News: कांग्रेस नेता देवेन्द्र यादव ने कहा कि AAP इसे सत्य की जीत बता रही है, लेकिन सत्य यह भी है कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि CM के दायित्व का काम अरविंद केजरीवाल नहीं करेंगे. 

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली आबकारी नीति मामले में पहले ईडी और फिर सीबीआई द्वारा गिरफतार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई. इसे लेकर जहां आम आदमी पार्टी में जोश की लहर है और पार्टी के नेता इसे सत्य की जीत बता रहे हैं, तो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव इसे बस न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए आप नेताओं को याद दिलाया है कि उन्हें सिर्फ जमानत मिली है. वह भी सशर्त, न कि वे घोटाले के आरोपों से बरी हुए हैं.

देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि, "आप" इसे यह सत्य की जीत बता रही है, लेकिन सत्य यह भी है कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री के दायित्व का कोई भी काम केजरीवाल नही कर सकते. अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आम आदमी पार्टी को यह ध्यान में रखना होगा कि केजरीवाल को जमानत उनके मुख्यमंत्रित्व के अधिकारों को संकुचित करके शर्तों के साथ दी गई है. 

'दिल्ली के सीएम नहीं करेंगे ये काम'

उन्होंने आगे कहा कि जमानत पर रिहा अरविंद केजरीवाल अपने ट्रायल को लेकर कोई सार्वजनिक बयान या टिप्पणी नही कर सकते. वे किसी भी गवाह से किसी तरह की बातचीत नही करेंगे. सीएम केजरीवाल अपने मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे, न ही सचिवालय जा सकेंगे. सरकारी फाईलों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकेंगे. केस से जुड़ी किसी भी अधिकारिक फाइल तक हस्तक्षेप नहीं करेंगे और जांच में सहयोग के साथ जरुरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे.

नई आबकारी नीति वापस क्यों लिया?

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र अध्यक्ष ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और न्यायिक व्यवस्था में सबको विश्वास रखना चाहिए, लेकिन जमानत के बाद यह नहीं समझना चाहिए कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल आरोपों से मुक्त हो गए हैं. आप नेताओं द्वारा कट्टर इमानदार बताए जाने वाले सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट कोट ने वैध करार देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी सबूतों और भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आधार पर हुई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबूतों के साथ शराब घोटाले की सीबीआई में शिकायत की थी और अगर नई आबकारी नीति में कोई त्रुटि नहीं थी या भ्रष्टाचार नहीं हुआ था तो केजरीवाल जी ने उसे वापस क्यों लिया?

सुप्रिया श्रीनेत के रिएक्शन पर नोएडा के डीएम की प्रतिक्रिया, कहा- ' X पर अकाउंट हुआ हैक'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget