एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव बोले, 'सेना ने पराक्रम दिखाया, वह अभूतपूर्व है, लेकिन...'

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जो साहस और पराक्रम दिखाया, वह अभूतपूर्व है. लेकिन पीएम मोदी ने युद्धविराम की घोषणा क्यों की?

Delhi Latest News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने अपनी कुशलता और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान को चारों-खाने चित कर दिया. सेना की इस जीत पर आज हर देशवासी गर्व महसूस कर रहा है, जिंसमें तमाम विपक्षी दल भी सेना की इस जीत की सराहना करने के साथ उनके सम्मान में नतमस्तक नजर आ रहे हैं.

इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जवाहर भवन में ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन कर भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम, बलिदान और शौर्य को सलाम किया. यह आयोजन हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में रखा गया, जहां कांग्रेस ने सेना के साहस का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार से तीखे सवाल भी उठाये.

इसमें 1962, 1965, 1971, कारगिल युद्ध, भारतीय शांति सेना और संयुक्त राष्ट्र मिशन में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता और वीर शहीदों की पत्नियां सैकड़ों की संख्या में शामिल रहीं.  जिनका विशेष सम्मान कर कांग्रेस ने ने देश के रक्षकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया.

नरेंद्र मोदी ने युद्धविराम की घोषणा क्यों की? - देवेंद्र यादव

इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में सभा का संचालन हुआ, जिसमें कांग्रेस कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अजय माकन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जो साहस और पराक्रम दिखाया, वह अभूतपूर्व है. लेकिन जब सेना निर्णायक स्थिति में थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर युद्धविराम की घोषणा क्यों की?

देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सेना PoK तक पहुंचने और 1971 की तरह पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटने की स्थिति में थी, तो प्रधानमंत्री ने यह निर्णय किन शर्तों पर लिया? उन्होंने विदेश मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पहले ही पाकिस्तान को दी गई थी. उन्होंने पूछा कि, “क्या यह देशद्रोह नहीं है?” 

अजय माकन ने क्या कहा?

वहीं, राज्यसभा सांसद अजय माकन ने केंद्र सरकार की नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, पहले पाकिस्तान, फिर अमेरिका और अंत में भारत के प्रधानमंत्री की ओर से सीज़फायर की घोषणा. जिसे उन्होंने देश के 75 सालों के इतिहास में सबसे शर्मनाक स्थिति बताई. माकन ने यह भी बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने 3 प्रस्ताव पारित कर सरकार को सेना के समर्थन की बात कही, लेकिन प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में नहीं आए.

अशोक गहलोत ने क्या कहा?

इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि जय हिंद सभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को संदेश है कि भारतीय सेना का अपमान किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने 1971 की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि, तात्कालिक इंदिरा गांधी की सरकार ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, उस समय उन्होंने किसी विदेशी ताकत को हस्तक्षेप का मौका नहीं दिया. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget