एक्सप्लोरर

CBI summons Arvind Kejriwal: 'शराब घोटाला के मास्टरमाइंड CM केजरीवाल अपने साथी के साथ रहेंगे जेल में', कांग्रेस का बड़ा आरोप

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाले के असली मास्टरमाइंड सीएम अरविंद केजरीवाल हैं. वह सीबीआई जांच बचने के लिए हर दिन नए-नए आडंबर रचते रहते हैं. 

Delhi politics News: राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित और कथित आबकारी घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और फिर उनके इस्तीफे के बाद से ही राजधानी का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन दिल्ली का राजनीतिक तापमान कल उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सीबीआई ने कथित शराब घोटाला में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मन जारी कर रविवार को पेश होने का फरमान सुना दिया. इस घटना के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर और भी हमलावर हो गई है.

सीएम केजरीवाल को सीबीआई द्वारा नोटिस भेजे जाने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी शुरु से ही कहती आ रही है कि शराब घोटाले के असली मास्टरमाईंड दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं. उन्होंने कहा कि सीबीआई की पूछताछ में उनके पीए ने अरविंद केजरीवाल का सीधा नाम लेते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मनीष सिसोदिया के साथ उनके घर पर डीलिंग हुई थी.

सीएम अपने सहयोगी के साथ रहेंगे जेल में

कथित शराब घोटाले को उजागर करने का श्रेय लेते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली कांग्रेस ने नई शराब नीति के खिलाफ अभियान चलाकर इस शराब घोटाले को जनता के सामने लाने का काम किया और उपराज्यपाल के सम्मुख सारा मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री केजरीवाल भी अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे.  

सीएम केजरीवाल का बचना संभव नहीं

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शराब घोटाले के करोड़ों रुपये गोवा के 2022 चुनाव अभियान में खर्च किये हैं. उनका कहना है कि शराब घोटाले के असली मास्टर माईंड अरविंद केजरीवाल हैं और इसकी जांच से बचने के लिए हर दिन नए-नए आडंबर रचते रहे हैं, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है. यानी अब उनका शराब घोटाले की आंच से बचना संभव नहीं.
 
1 ही बैरक में नजर आएंगे 2 यार

दूसरी तरफ सीबीआई द्वारा सीएम केजरीवाल को तलब किए जाने पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने नई आबकारी नीति लाकर दिल्ली के राजस्व का नुकसान किया. इसके अलावा, समाज को भी प्रताड़ित किया. केजरीवाल सरकार ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम किया. गरीबों को बर्बादी की ओर धकेला और आबकारी नीति के विरुद्ध आंदोलन करने वाली महिलाओं पर लाठियां बरसवाई. सरकारी की इस नीति से प्रभावित सभी परिवारों की आह रंग लाने लगी हैं. सीएम केजरीवाल को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. लिहाजा, शराब घोटाले की जांच अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है. वह दिन दूर नहीं, जब एक-दूसरे को मिस करने वाले तीन यार केजरीवाल, मनीष व सत्येन्द्र जैन एक ही बैरक में मिल बैठेंगे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget