एक्सप्लोरर

Delhi: इस बंगले में रहेंगी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता! इतने लाख में हो रहा मरम्मत

Delhi CM House: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. लोक निर्माण विभाग ने बंगला की मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है.

Delhi CM Bungalow: दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालते हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं. लेकिन, अब तक उनके नाम पर कोई सरकारी बंगला आवंटित नहीं हुआ था. ऐसे में 100 दिन बाद सीएम रेखा गुप्ता उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में जा सकती हैं.

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने संपत्ति पर मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है.

अधिकारी ने बताया कि हम कुछ मरम्मत और नवीनीकरण का काम कर रहे हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री वहां चली जाएंगी. आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है.

60 दिनों में मरम्मत का काम पूरा होने की संभावना

इस बीच, पीडब्ल्यूडी जो मंत्रियों और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बंगले आवंटित करता है, ने कैंप कार्यालय बनाने के लिए एक निविदा जारी की है. अधिकारी ने बताया कि उन्नयन की अनुमानित लागत 47 लाख रुपये है और काम 60 दिनों में पूरा होने की संभावना है.

6 फ्लैगस्टाफ रोड पर रह रहे थे अरविंद केजरीवाल

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर रह रहे थे, जो सिविल लाइंस में ही स्थित है. नई बीजेपी सरकार में अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही शहर में आधिकारिक आवास आवंटित किए जा चुके हैं.

आतिशी को आवंटित किया गया था ये बंगला

गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को 115 अंसारी रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया था.

हालांकि, आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से अनुरोध किया था कि उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाते एबी-17, मथुरा रोड स्थित बंगला को अपने पास रखने की अनुमति दी जाए या फिर दरियागंज में अंसारी रोड पर उन्हें कोई अन्य बंगला आवंटित किया जाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget