एक्सप्लोरर

Delhi: उपराज्यपाल ने CM को शुक्रवार को मीटिंग के लिए बुलाया, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं पंजाब जा रहा हूं...'

दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने सीएम अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को शुक्रवार शाम राज निवास में एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है. 

CM Arvind Kejriwal On LG Meeting Invitation: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने शुक्रवार (27 जनवरी) को मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है. इसे लेकर अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे शुक्रवार को पंजाब (Punjab) जा रहे हैं, इसलिए एलजी से मीटिंग का समय बदलने की गुजारिश कर रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, "शुक्रिया एलजी साहब. मैं कल पंजाब जा रहा हूं. हम एलजी से मीटिंग के लिए दूसरा समय देने की गुजारिश कर रहे हैं."

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को  शुक्रवार शाम राज निवास में एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच जारी तकरार के बीच यह बैठक होने वाली है. राज निवास अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल सहकर्मियों और आप के 10 विधायकों के साथ शुक्रवार शाम चार बजे बैठक में आने को कहा गया है.

एलजी आवास तक आप नेताओं ने किया था पैदल मार्च

दिल्ली सरकार की ओर से अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच तकरार जारी है. सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायकों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के प्रस्ताव को लेकर एलजी से मिलने के लिए 16 जनवरी को विधानसभा से राज निवास मार्च किया था. सीएम करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद लौट गये थे. उन्होंने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने उनसे, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया.

एलजी ने सीएम केजरीवाल को लिखा था पत्र

वहीं एलजी विनय सक्सेना ने कुछ दिनों बाद सीएम केजरीवाल को लिखे पत्र में इस आरोप को खारिज कर दिया था. सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल के पत्र का जवाब देते हुए दोनों पक्षों के बीच बैठक के लिए एक नये प्रस्ताव का सुझाव दिया था. बाद में आप नेताओं ने दावा किया था कि एलजी ने मुख्यमंत्री और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव के लिए AAP प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, अब BJP ने किया ये दावा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget