एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के राजौरी गार्डन की बदलेगी तस्वीर, मंत्री मनजिंदर सिरसा ने की विकास कार्यों की शुरुआत

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है. इनमें गलियों का नवीनीकरण, जल पाइपलाइनों की स्थापना और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है.

Delhi Latest News: दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 5 मार्च को राजौरी गार्डन में विकास कार्यों की शुरुआत की. इनका उद्देश्य क्षेत्र को साफ, सुंदर और आधुनिक बनाना है. कामों में सड़कों की मरम्मत, कचरा प्रबंधन और हरियाली बढ़ाना शामिल है. मंत्री ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. सरकार ऐसे काम अन्य इलाकों में भी करेगी.

ये होंगे मुख्य विकास कार्य
राजौरी गार्डन क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत कई सुधार होंगे. JJ Colony चौखंडी, B Block DDA Colony चौखंडी, मद्दी वाली गली नंबर 2, विष्णु गार्डन और N Block विष्णु गार्डन में गलियों और बरसाती नालों के नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या कम होगी.

वहीं हरिमंदिर चांद नगर, गुरु नानक डेरी और श्याम नगर एक्सटेंशन में जल बोर्ड की नई पाइपलाइनों का काम शुरू किया गया, जिससे लोगों को साफ पानी बेहतर प्रेशर के साथ मिलेगा. गंगा राम वाटिका पार्क के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण से स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और विश्राम के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा. इन सभी विकास कार्यों पर कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी.

जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं हम- सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “हम जनता के बीच रहकर कार्य करने वाले लोग हैं, केवल कागजों पर काम नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं.”

बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने हाल ही में हुई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में 18,190 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने कुल 64,132 वोट प्राप्त किए थे, वहीं आम आदमी पार्टी की धनवंती चंदेला को 45,942 वोट मिले थे. 

सिरसा ने जीत के बाद किया था विकास का वादा
इस जीत के बाद, सिरसा ने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी. उनका कहना था कि वे राजौरी गार्डन के निवासियों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देंगे.

मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा शुरू किए गए ये विकास कार्य राजौरी गार्डन क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. इनसे न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता भी बढ़ेगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और विकसित दिल्ली के विजन के अनुरूप है.

ये भी पढ़ें - Delhi Budget: कैसा होगा दिल्ली का बजट? CM रेखा गुप्ता ने बताया, कहा- 'हमारी शिक्षा...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget