एक्सप्लोरर

'सरकार शायद ही कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन दे पाये', दिल्ली के बजट पर BJP ने साधा निशाना

Delhi News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में पहली बार 2024-2025 का बजट घाटे में रहने वाला बन गया है.

Delhi News: दिल्ली के 2024-25 के बजट पर दिल्ली की सियासत गर्म हो गयी है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाये हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि बीते दस वर्षों से आप सरकार फरेबी दावे कर रही है. सरप्लस बजट का दावा कर सरकार बिना आर्थिक संसाधनों को विकसित किये नई- नई योजनाएं लाती रही. उन्होंने दावा किया कि मदन लाल खुराना की सरकार ने दिल्ली को पहला सरप्लस बजट दिया था.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के आर्थिक मिसमैनेजमेंट का नतीजा है. उन्होंने कहा कि मदन लाल खुराना सरकार की मजबूत नींव पर 2022-23 तक सभी सरप्लस बजट पेश होता रहा. लेकिन दिल्ली में आज चालू योजनाओं की पूर्ति के लिए पैसा नहीं है. 2024-25 का बजट दिल्ली के इतिहास में पहली बार घाटे का बन गया है. सरकार के पास 2024-25 की बजट योजनाओं को पूरा करने के लिए लिक्विड फंड नहीं है. वित्तीय स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार के पास दिसम्बर 2024 से कर्मचारियों को वेतन भी शायद नहीं दे पायेगी.

खाली हो रहा है दिल्ली सरकार का खजाना

सचदेवा ने कहा कि अक्सर बजट घाटा तब होता है जब रेवेन्यू खर्च के मुकाबले कम हो. लेकिन दिल्ली सरकार का रेवेन्यू साल दर साल बढ़ रहा है. बढ़ते रेवेन्यू के बावजूद सरकार के बजट घाटे में जाने का मूल कारण बिना आर्थिक संसाधन जुटाये योजनाओं को लागू कर देना है. आज दिल्ली को पावर सब्सिडी, ट्रांसपोर्ट विभाग, सिंचाई विभाग, निर्माणाधीन अस्पतालों, मेट्रो, न्यायालय परिसर एवं न्यायालय वेतन खर्च वृद्धि आदि तक के लिए 7000 करोड़ रुपये चाहिए. लेकिन दिल्ली सरकार के पास एक पैसा नहीं है.

BJP ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना

केन्द्र सरकार के साथ मिलकर लागू की जाने वाली योजनाएं भी रुक गयी हैं. दिल्ली सरकार ने समय पर योजनाओं का हिस्सा नहीं दिया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दस साल सत्ता संघर्ष की भेंट चढ़ा दिये. अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन की वजह से दिल्ली का विकास ठप्प हो गया है. अब तो कल्याणकारी योजनाओं पर भी ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में आज से 100 हेरिटेज वॉक शुरू, सौरभ भारद्वाज ने म्यूटिनी मेमोरियल को लेकर किया ये खुलासा

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget