एक्सप्लोरर

Delhi Murder: दिल्ली में मामूली सी बात को लेकर दो भाइयों पर सरेआम चाकू से हमला, एक की मौत

Harsh Vihar Murder Case: दिल्ली में दशहरे का मेला देखने गये दो युवकों पर चाकू से हमला हो गया. घटना में एक भाई की मौत हो गयी. दोनों भाइयों ने तेज रफ्तार में बाइक नहीं चलाने की नसीहत की थी.

Delhi Murder Case: दिल्ली में रोडरेज के दौरान चाकू से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रोडरेज की घटना में एक की मौत हो गयी और दूसरा युवक घायल हो गया. हर्ष विहार इलाके में दो सगे भाई दशहरा मेला देखने आये थे. रफ्तार में बाइक नहीं चलाने की नसीहत पर हमलावरों ने दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. घटना में अंकुर नाम के युवक की मौत हो गयी और हिमांशु घायल हो गया.

हैरानी की बात है कि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही. हमलावर चाकू से गोदते रहे. भीड़ में से आगे बढ़ने की किसी को हिम्मत नहीं हुई. घायल हिमांशु ने अंकुर को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया. इलाज के बाद हिमांशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. रविवार को अंकुर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. 

रोडवेज में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत


अंकुर का परिवार शामली जिले के डिंडू खेड़ा का रहने वाला है. परिवार में पिता कृष्ण पाल, मां सुनीता, एक बहन और भाई हिमांशु है. अंकुर परिवार के साथ प्रताप नगर के बी-ब्लॉक में रहता था. शनिवार की शाम अंकुर और हिमांशु दशहरा मेला देखने के लिए घर से निकले थे. सबोली मुख्य मार्ग के पास तीन युवक भीड़ में तेजी से बाइक चलाने लगे. दोनों भाई भी बाइक पर सवार थे. उन्होंने तीनों को ध्यान से बाइक चलाने की नसीहत दी. नसीहत बाइक पर सवार तीन युवकों को नागवार गुजरी. गुस्से में उन्होंने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. अंकुर की छाती, पेट और जांघ पर चाकू के निशान पाये गये हैं. 

ये भी पढ़ें-

मालवीय नगर की पार्षद सरिता फोगाट की 'घर वापसी', BJP छोड़ फिर थामा AAP का दामन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget