एक्सप्लोरर

MCD आयुक्त से मिले वीरेंद्र सचदेवा, औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस को लेकर रखी ये मांग

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार से मुलाकात की. आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री लाइसेंस लेने की जरूरत रद्द करने की मांग को मंजूरी दी है.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चलने वाले उद्योगों के लिए फैक्ट्री लाइसेंस की आवश्यकता रद्द करने की मांग को लेकर आज एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार से मुलाकात की.

वीरेंद्र सचदेवा ने एमसीडी आयुक्त से कहा कि नगर निगम एक्ट की धारा 416 की अब आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह जब लाई गई थी तब दिल्ली में सरकारी औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं थे पर आज दिल्ली में सरकारी औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही निजी अधिकृत एवं अप्रूव्ड औद्योगिक क्षेत्र भी हैं. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब दिल्ली में वैध स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं तो वहां जिन लोगों को स्वीकृत औद्योगिक प्लॉट मिले हैं, फिर उनको नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस की आवश्यकता और प्लॉट बिक्री पर एन.ओ.सी. आदि की आवश्यकता समाप्त की जानी चाहिए. चर्चा के बाद एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने वीरेन्द्र सचदेवा को आश्वासन दिया कि दिल्ली नगर निगम इस मांग को स्वीकृत कर आवश्यक निर्देश तुरंत जारी करेगा.

जिसके बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एमसीडी आयुक्त ने जो आश्वासन दिया है उसके अनुसार लघु उद्योग भारती की नरेला, बावना, बादली सहित दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई मांगे स्वीकृत हो गई हैं और यह एक बड़ी राहत है.

बीजेपी की इस पहल को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल महिलाओं व्यापारियों और युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी कोशिश की एक कड़ी यह भी है. 

 इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस के 21 नाम फाइनल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ये नेता लड़ सकते हैं चुनाव

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget