एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया प्रोटेम स्पीकर

Arvinder Singh Lovely News: दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए विधायक अरविंदर सिंह लवली को पार्टी ने मंत्री नहीं बनाया, लेकिन अब उन्हें बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है. सत्र शुरू होने से ठीक पहले स्पीकर का पद खाली हो जाएगा, जबकि डिप्टी स्पीकर का पद पहले ही खाली हो चुका है. ऐसे में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ विधायक अरविंदर सिंह लवली को कार्यवाहक स्पीकर नियुक्त किया है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया था कि अरविंदर लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाएगा. वहीं शनिवार को उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया. सोमवार (24 फरवरी) से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में अरविंदर सिंह लवली विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 25 फरवरी को विधायकों को शपथ दिलवाई जा सकती है.

इसके अलावा, अरविंदर सिंह लवली को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. विधानसभा के सभी नए निर्वाचित सदस्य उनके सामने शपथ लेंगे. यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार अधिनियम, 1991 की धारा 12 के तहत होगी.

अस्थायी नियुक्ति, जल्द होगा नया स्पीकर
अरविंदर सिंह लवली इस पद पर तब तक रहेंगे, जब तक दिल्ली विधानसभा अपने स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं कर लेती. आमतौर पर, विधानसभा सत्र के शुरुआती दिनों में ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव कर लिया जाता है.

विधानसभा में बहुमत की परीक्षा भी होगी
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं. सरकार बनाने वाले दल के लिए यह जरूरी होगा कि वह स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव आसानी से करवा सकेंगे . विधानसभा में बहुमत साबित करना सरकार के लिए  बड़ी चुनौती नहीं होगी.

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?
अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की राजनीति का बड़ा नाम हैं. वे कई बार विधायक रह चुके हैं और शीला दीक्षित सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. उन्होंने शिक्षा, शहरी विकास और परिवहन जैसे विभागों में काम किया है. लवली की छवि एक अनुभवी और मजबूत नेता की रही है.

 

ये भी पढ़ें

मंत्री कपिल मिश्रा ने किया खजूरी चौक का दौरा, ट्रैफिक जाम और टूटी सड़कों पर जताई नाराजगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget