एक्सप्लोरर

Rajendra Nagar By Poll: राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 15 नेताओं का लिया इंटरव्यू, AAP ने शुरू किया चुनावी अभियान

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 15 नेताओं का इंटरव्यू लिया. इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक आरपी सिंह सहित कई लोग शामिल रहे.

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को चुनाव होना है, इस सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने 15 नेताओं का इंटरव्यू लिया. इस इंटरव्यू में इसी क्षेत्र के पूर्व विधायक आरपी सिंह, प्रदेश के पूर्व महासचिव राजेश भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रवक्ता हरीश खुराना, पूर्वांचल मोर्चा की नेता सोनिया सिन्हा, जिला महासचिव सुरेश गुप्ता शामिल रहे. इसके साथ ही स्थायी समिति के अध्यक्ष चैल बिहारी गोस्वामी और जिला अध्यक्ष राजेश गोयल के अलावा पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए रुचि दिखाई है. बीजेपी की तरफ से यह इंटरव्यू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली बीजेपी आदेश गुप्ता और दिल्ली के महासचिव सिद्धार्थन द्वारा आयोजित किया गया.

दिल्ली की यह सीट क्षेत्र के विधायक राघव चड्ढा को आप द्वारा पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद खाली हुई. जहां बीजेपी इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार तलाश रही है वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार घोषित किया है, आप ने इलाके में जन संवाद यात्रा शुरू कर दी हैं. वहीं बीजेपी के इस इंटरव्यू को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उम्मीदवारों से उन गुणों के बारे में बात करने के लिए कहा गया था जो उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपयुक्त बनाते हैं. इसके साथ ही पार्टी की जीत को सुरक्षित करने के लिए उनके पास क्या रोडमैप है, इनके नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद इनके नामों का अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

Delhi News: कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, दुकानों के लिए मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

AAP की पद यात्रा का हो रहा स्वागत

माना जा रहा है कि बीजेपी अगले सप्ताह राजेंद्र नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदावार के नाम की घोषणा कर देगी. वहीं आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है, आप का जन संवाद पांडव नगर, करोल बाग, राजिंदर नगर और ओल्ड राजिंदर नगर में आयोजित किया गया. कई क्षेत्रों में आप की पद यात्रा का स्वागत करते दिखे और दुर्गेश पाठक को आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा मैं राजेंद्र नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाता हूं और सार्वजनिक संवाद करता हूं, उनकी समस्याएं सुनता हूं और उनकी पसंद के बारे में बात करता हूं. आम आदमी पार्टी को भरपूर प्यार दिया, लोगों का कहना है कि वह अरविंद केजरीवाल के कामों से खुश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget