एक्सप्लोरर

दिल्ली के बक्करवाला में हुए हत्याकांड का हुआ 12 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के मुंडका थाना एसटीएफ की टीमों ने बक्करवाला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.पुलिस ने आरोपियों के पास 2 चाकू बरामद किए है.

Delhi News: बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने बक्करवाला में हुए हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान, लखीउर्फ काला (19 साल), कपिल देव (19), आशीष उर्फ बर्गर (19), आसिफ उर्फ चिड्डी (20), आकाश उर्फ सचिन (19) और प्रिंस (19) के रुप में हुई है. ये सभी दिल्ली के बक्करवाला इलाके के रहने वाले हैं.
 
इन्हें पुलिस ने उत्तराखंड में छापेमारी कर पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए 2 चाकू और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद किए. डीसीपी सचिन शर्मा ने एबीपी लाइव की टीम को इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि, 27 नवंबर 2024 को पीसीआर कॉल से मुंडका थाना की पुलिस को बक्करवाला में एक शख्स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी. जिस पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें घायल शख्स को एसजीएम अस्पताल ले जाये जाने का पता चला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
 
उत्तराखंड में छापेमारी कर दबोचे 06 आरोपी
 
इसके लिए एसीपी पश्चिम विहार पाटिल स्वागत राजकुमार की देखरेख में एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर श्याम सुंदर और एसीपी नांगलोई जयपाल सिंह की देखरेख में मुंडका थाना के एसएचओ गुलशन गुप्ता के नेतृत्व वाली दो टीमो का गठन किया गया था. "टीम-ए" एसटीएफ जिसमें एसआई राज कुमार, एएसआई देवेंद्र, एएसआई मंजीत, एचसी संदीप, एचसी रामबीर, सीटी मंदीप, सीटी नीरज शामिल थे, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर श्याम सुंदर, आई/सी एसटीएफ ने श्री पाटिल स्वागत राजकुमार, एसीपी पश्चिम विहार की करीबी निगरानी में किया.
 
"टीम-बी" जिसमें एसआई परवेश, एसआई करमवीर, एचसी संदीप डबास, एचसी संदीप शर्मा, एचसी ब्रिजेश, एचसी अमित, सीटी दीपक शामिल थे, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर गुलशन गुप्ता, एसएचओ/मुंडका ने पाटिल स्वागत राजकुमार के निगरानी में किया गया. जयपाल सिंह, एसीपी/नांगलोई को गठित किया गया.जांच के दौरान, टीमों ने तकनीकी जानकारी के अलावा मानवीय सुराग जुटाए. जिसके आधार पर टीमों ने हरिद्वार, उत्तराखंड में छापेमारी की और 06 आरोपियों को दबोच लिया.
 
आपसी रंजिश में की हत्या
 
आरोपियों ने आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात बताई. पूछताछ में उनकी निशानदेही पर आरोपियों के खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किए गए 02 चाकू बरामद किए गए. मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है.
 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget