एक्सप्लोरर

Delhi Traffic Challan: दिल्ली में पिछले साल जमकर कटे ट्रैफिक चालान, आंकड़ें जानकर हो जाएंगे हैरान

Delhi Traffic: दिल्ली के लोग यातायात नियमों के उल्लंघन में सबसे आगे हैं. वर्ष 2022 में हर दिन औसतन 16000 वाहनों के ई-चालान कटे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों राज्यसभा में ये जानकारी दी.

Delhi Traffic Violations : दिल्ली के लोग ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे हैं. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में देशभर के कुल 115 शहरों के एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (Integrated Traffic Management System) यानी आईटीएमएस के जरिए जारी किए गए ई-चालान के आंकड़े पेश किए. इन आंंकड़ों से उभरकर ये बात सामने आई है. 

ई-चालान के मामले में गुड़गांव तो राजस्व में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर 

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर पिछले साल हर दिन औसतन 16000 चालान काटे गए और हर दिन ई-चालान से 6 लाख रुपये की औसतन राजस्व वसूली हुई. पूरे साल में दिल्ली के सभी जिलों को मिलाकर 59.40 लाख ई-चालान जारी किए गए और 22 करोड़ 15 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई. यदि चालान काटने की बात करें तो गुरुग्राम दूसरे स्थान पर है. गुरुग्राम में कुल 6.79 लाख ई-चालान काटे गए लेकिन राजस्व वसूली की बात की जाए तो इस मामले में चंडीगढ़ पूरे देश में दूसरे स्थान पर है. चंडीगढ़ में ई-चालान तो 4 लाख 80 हजार ही कटे लेकिन राजस्व वसूली 8.56 करोड़ रुपये की गई जबकि गुरुग्राम में राजस्व वसूली 4.0ि3 करोड़ रुपये ही रही.  

वर्ष 2018 की तुलना में 16 गुना कटे ई-चालान

वर्ष 2022 में दिल्ली एनसीआर से ई-चालान से राजस्व प्राप्ति की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर से 3.17 करोड़ रुपये, फरीदाबाद से 2.11 करोड़ रुपये और गाजियाबाद से 1.09 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई. वर्ष 1918 में दिल्ली में मात्र 3.81 लाख चालान काटे गए थे, जबकि वर्ष 2022 में ये आंकड़ा 59.4 लाख है. ये करीब 16 गुना अधिक है.  तब राजस्व 36.67 लाख आया था जो अब 22 करोड़ 15 लाख है. बताया जाता है कि वर्ष 2020 में जब कोरोना की वजह से देश भर में तालाबंदी चल रही थी तो दिल्ली में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक चालान काटे गए थे.

ये भी पढ़ें :-Kisan Mahapanchayat: किसानों की महापंचायत आज, दिल्ली में आज इन रास्तों से बच कर जाएं, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget