एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने BJP के चार विधायकों को सदन से निकलवाया, जानें वजह

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के अध्यक्ष राम निवास गोयल (Ram Niwas Goel) ने मार्शल को बीजेपी के विधायक अजय महावर, अनिल बाजपेयी, मोहन सिंह बिष्ट और ओपी शर्मा को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया.

Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल (Ram Niwas Goel) ने यमुना नदी (Yamuna River) में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर बुधवार को सदन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी (BJP) के चार विधायकों को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया. बीजेपी के विधायकों ने यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार करते हुए कहा कि वह किसी नियम के तहत किसी चर्चा की अनुमति नहीं देंगे. विधायकों ने दो बोतलों में यमुना के पानी के नमूने अध्यक्ष को दिए. इस पर अध्यक्ष ने आगाह किया, "पानी तेजाब से दूषित पाया गया, तो बीजेपी विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी."

राम निवास गोयल ने कहा, "उपराज्यपाल ने सदन को पंगु बना दिया है और बीजेपी के विधायकों को इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए. बीजेपी के विधायकों को उपराज्यपाल के पास जाकर उनसे सदन का मखौल उड़ाना बंद करने को कहना चाहिए." उन्होंने मार्शल को बीजेपी के विधायक अजय महावर, अनिल बाजपेयी, मोहन सिंह बिष्ट और ओपी शर्मा को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया. इसके बाद बीजेपी के बाकी विधायकों ने विरोध में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया.

'किडनी और लीवर को नुकसान पहुंच रहा यमुना का पानी'

इससे पहले यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर बीजेपी के विधायकों ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा था कि यमुना के गंदे पानी की आपूर्ति की वजह से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा, "इससे कैंसर की बीमारी हो रही है. किडनी और लीवर को नुकसान पहुंच रहा है. साथ ही यह अन्य बीमारियां की वजह भी बन रहा है."

बीजेपी ने सीएम केजरीवाल से पूछे ये सवाल

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आगे कहा, "मोदी सरकार ने यमुना की सफाई के लिए आप सरकार को 2500 करोड़ रुपये दिए हैं. हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि यह पैसा कहां गया, क्योंकि उनकी सरकार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आप के आठ साल के कार्यकाल में यमुना 200 प्रतिशत अधिक प्रदूषित हुई है." दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों का हवाला देते हुए एलजी के कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि केजरीवाल सरकार के पिछले आठ साल के कार्यकाल में यमुना नदी में प्रदूषण दोगुना हुआ है.

पुरानी समस्याओं को हल करने के लिए हो रहा काम: दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार वह पुरानी समस्याओं को हल करने के लिए पहले से ही काम कर रहा है और करीब सभी प्रमुख सीवेज उपचार संयंत्रों के उन्नयन का काम दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Delhi: विधानसभा में AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने लहराई नोटों की गड्डी, BJP बोली- 'ड्रामा करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget