एक्सप्लोरर

CAG रिपोर्टों की जांच की तय होगी रूपरेखा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई समितियों की अहम बैठक

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा की समितियों की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी. बैठक में PAC और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़ी कमेटी के चेयरपर्सन और सदस्य शामिल होंगे.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा की समितियों की अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में हाल ही में गठित पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़ी कमेटी के चेयरपर्सन और सदस्य शामिल होंगे. बैठक में मुख्य रूप से नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्टों की जांच प्रक्रिया पर चर्चा होगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी.

गौरतलब है कि राजधानी में बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक विधानसभा में CAG की कुल 8 रिपोर्टें पेश की जा चुकी हैं. इन रिपोर्टों में विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में वित्तीय अनियमितताओं और कार्यप्रणाली से जुड़ी खामियों को उजागर किया गया है जिसमें आप सरकार में शराब नीति पर भी अनियमिताएं शामिल हैं जिस पर ईडी और सीबीआई पहले से जांच कर रही है ऐसे में इस मामले पर और गहन जांच की जिम्मेदारी विधानसभा की लोकलेखा समिति को दी गई थी और भाजपा विधायक अजय महावर को इसकी कमान दी गई थी.

बताते चलें कि हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान इन दोनों समितियों का पुनर्गठन किया गया, साथ ही इनके नए चेयरपर्सन भी नियुक्त किए गए हैं. अब इन समितियों के जरिए CAG रिपोर्टों की गहराई से जांच की जाएगी और संबंधित विभागों से जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

बैठक को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह तय होगा कि रिपोर्टों की समीक्षा किस प्रक्रिया से होगी और किन बिंदुओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इन सभी विषयों पर चर्चा होगी साथ ही कल ही एबीपी न्यूज़ से Exclusive बातचीत करते हुए लोकलेखा समिति के अध्यक्ष अजय महावर ने कहा था कि अगले हफ़्ते समिति शराब घोटाले की CAG रिपोर्ट की विस्तृत जांच के लिए पहली बैठक कर सकती है साथ ही क्योंकि 3 महीने में जांच रिपोर्ट सौंपनी है ऐसे में 3 महीने के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत अधिकारियों को भी बुलाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में करेंगे 'गलत' काम तो हो जाएगा ये हाल, नियम तोड़ने से पहले देख लें ये वीडियो

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget