एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए फिर बढ़ा, कल भी होगी सदन की कार्यवाही

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा हुआ और इसी के चलते सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए फिर बढ़ा ही. अब सदन की कार्यवाही 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी.

Delhi Assembly Session Extended: दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के विशेष सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी सदन में हंगामा हुआ. इस दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों द्वारा नारेबाजी की गई. इसे देखते हुए दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिये फिर से बढ़ाया गया. अब सदन की कार्यवाही (Proceedings) फिर से 31 अगस्त को शुरू होगी.

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को आप और बीजेपी सदस्यों द्वारा की गई नारेबाजी और आसन के सामने आने की वजह से एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. आप विधायक दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना पर 6 साल पहले लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं बीजेपी सदस्य उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं.  इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने सदन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की.

Delhi News: तमिलनाडु में स्कूलों का उद्घाटन करेंगे सीएम केजरीवाल, शिक्षा मंत्री ने घर आकर दिया न्योता

आप विधायकों का आरोप है कि एलजी विनय सक्सेना ने साल 2016 में खादी और ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष रहते हुए अपने दो अधीनस्थों पर प्रचलन से बाहर किए गए 1400 करोड़ रुपये के नोट को बदलवाने का दबाव बनाया था. इससे पहले सोमवार को भी सदन में जमकर हंगामा हुआ था. इससे पहले शुक्रवार और सोमवार को हुई कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक सदन का हिस्सा नहीं थे क्योंकि उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया था.

CBI ने सिसोदिया के लॉकर की तलाशी ली

इस बीच मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को उनके लॉकर की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला और एजेंसी ने उन्हें 'क्लीन चिट’’ दे दी है. सीबीआई के चार सदस्यीय एक दल ने गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में सिसोदिया के बैंक लॉकर की आज यानी मंगलवार को करीब दो घंटे तलाशी ली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया उन 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है. तलाशी खत्म होने के बाद सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई दबाव में काम कर रही है.

विधानसभा में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- AAP ने BJP के हर सवाल का जवाब दिया, अब ये झूठ बोल रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget