एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली विधानसभा के भीतर अंग्रेजों का बनाया 'फांसी घर' है? स्पीकर ने दी बड़ी जानकारी

Delhi Assembly Phansi Ghar: 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘फांसी घर’ का उद्घाटन किया था. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में फांसी घर जैसी कोई ऐतिहासिक संरचना नहीं रही है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज (5 अगस्त) को विधानसभा में स्थित कथित ‘फांसी घर’ को लेकर बड़ा विवाद हुआ. इसका पिछली आप सरकार के दौरान साल 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया था. दावा किया था कि ये दिल्ली विधानसभा में अग्रेजों द्वारा बनाया गया फांसी घर है जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी. 

यह दावा पूरी तरह झूठ पर आधारित था- स्पीकर

उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप सरकार ने इसे भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ से जोड़ा था. लेकिन आज दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी की दिल्ली विधानसभा में फांसी घर जैसी कोई ऐतिहासिक संरचना नहीं रही है और यह दावा पूरी तरह झूठ पर आधारित था.

आप सरकार ने जिसे फांसी घर बताया वो ‘टिफिन रूम’ था- स्पीकर

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने नेशनल आर्काइव्स से विधानसभा भवन का पूरा इतिहास मंगाया था और नक्शे की जांच करायी थी. इसमें पता चला कि 1911 में जब यह इमारत बनी थी, तब वहां कोई फांसीघर नहीं था और जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने 'फांसी घर' बताया था वो असल में वह ‘टिफ़िन रूम’ था, जहां ऊपर खाना बनता था और रस्सी के ज़रिये नीचे सदस्यों को भेजा जाता था.

आप विधायक जरनैल सिंह ने दिया ChatGPT हवाला

स्पीकर द्वारा दी गई जानकारी पर आप विधायक जरनैल सिंह ने AI एप्लीकेशन ChatGPT को सबूत बताते हुए कहा कि ChatGPT तक बता रहा है कि वहां फांसीघर था और बीजेपी के नेता ब्रिटिश काल के काले कारनामे छुपाना चाह रहे है. साथ ही आप विधायक जरनैल सिंह ने बीजेपी विधायकों को 'ब्रिटिश के चमचे' और 'नकलची' कहा और आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया.

ChatGPT वाल का झूठ भी आप ही का फैलाया हुआ- स्पीकर

आप विधायक जरनैल सिंह के ChatGPT वाले सबूत पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ChatGPT वाल का झूठ भी आप ही का फैलाया हुआ है और झूठ को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने की कोशिश की जा रही है.

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि आप बहुत देर से झूठ बोल रही है और रही बात ChatGPT की तो इतिहास नहीं बता रहा बल्कि बता रहा है कि इस फाँसी घर को विधानसभा के पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल ने ढूंढा था और आप सरकार ने इसका उद्घाटन कर फर्जी इतिहास गढ़ा ये छिछोरी हरकत है.

यहां फांसीघर था तो फिर भूत भी होंगे!- बीजेपी विधायक का तंज

मामले पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक कुलवंत राणा ने व्यंग किया कि 'अगर वाकई यहां फांसीघर था तो फिर भूत भी होंगे! बताइए, यहां किसे फांसी दी गई थी?'बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने कहा कि आप सरकार भैंस को बकरा बनाने में भरोसा रखती थी.

आम आदमी पार्टी ने झूठे फांसी घर का उद्घाटन किया- स्पीकर

विधानसभा स्वीकार विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, 9 अगस्त 2022 को आम आदमी पार्टी ने झूठे फांसी घर का उद्घाटन किया और उस स्थान पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम भी शिलापट्ट पर भी है. ऐसे में विधानसभा स्पीकर ने कहा कि कल दिल्ली विधानसभा में इस मामले पर फिर से चर्चा होगी और आम आदमी पार्टी को वो सारे दस्तावेज़ सदन में रखने होंगे, जिनके आधार पर उनकी सरकार इसे ‘फांसीघर’ बताया था और उद्घाटन किया था.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget