एक्सप्लोरर

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में उठा IP कॉलेज की छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा, BJP के चार विधायकों को बाहर निकाला गया

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठा और आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी की गिरती कानून-व्यवस्था के लिए एलजी को जिम्मेदार ठहराया.

Delhi Budget Session: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में एक उत्सव के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय राजधानी में खराब कानून-व्यवस्था के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया.

बहस के बाद मार्शल की मदद से किए गए बाहर  

इस बीच, सदन में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ बहस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया. ‘आप’ की विधायक भावना गौड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में हाल ही में हुई घटना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था का मामला उठाया. कई युवक कथित तौर पर कॉलेज की दीवारों पर चढ़ गए थे और उन्होंने छात्राओं के साथ बदसलूकी की थी.

आबकारी नीति पर चर्चा करना चाहते थे बीजेपी विधायक 

बीजेपी के सदस्य हालांकि अब निरस्त की जा चुकी आबकारी नीति सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन अध्यक्ष ने यह कहते हुए इसकी अनुमति नहीं दी कि इस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. गोयल ने कहा कि हमें इस बात से शर्मसार होना चाहिए कि महिला कॉलेज में कुछ युवक घुस गए और छात्राओं के साथ बदसलूकी की. क्या महिलाओं की सुरक्षा आपके लिए मायने नहीं रखती ? कॉलेज विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास के पास है. गोयल ने भाजपा के सदस्यों से कहा कि अगर वे महिला सुरक्षा और दिल्ली की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहते तो सदन से चले जाएं. बीजेपी के विधायकों के शांत न होने पर अध्यक्ष ने मार्शल से बीजेपी के विधायक जितेंद्र महाजन, अजय महावर, ओ. पी. शर्मा और मोहन सिंह बिष्ट को सदन से बाहर करने को कहा. 

ये भी पढ़ें: IP कॉलेज में 'फेस्ट' के दौरान चारदीवारी पर चढ़े युवक, छात्राओं ने लगाया परेशान करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget