एक्सप्लोरर

दिल्ली बना नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन से जुड़ने वाला 28वां राज्य, विजेंद्र गुप्ता ने किया नए युग की शुरुआत का दावा 

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन से जुड़ना पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता है. यह एक राष्ट्र, एक एप्लिकेशन के अनुरूप है.

Delhi Latest News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विधानसभा का शनिवार (22 मार्च) को नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) जुड़ने के साथ ही नया दौर शुरू हो गया. ऐसा कर दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा लिया है. इसके लिए दिल्ली सरकार (GNCTD) और भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है. इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे. 

इस समझौते के साथ दिल्ली NeVA परियोजना को लागू करने के लिए मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर करने वाला देश का 28वां राज्य बन गया. यह दिल्ली विधानसभा के विधायी कार्य प्रणाली में एक नए युग की शुरुआत है. 

एक राष्ट्र, एक एप्लिकेशन 

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक यह समझौता दिल्ली विधानसभा की पेपरलेस और अधिक पारदर्शी विधायी प्रणाली की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो “एक राष्ट्र, एक एप्लिकेशन” की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है.

विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक NeVA प्लेटफॉर्म संसदीय कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है. यह डिजिटलीकरण, कम समय में दस्तावेजों की उपलब्धता और सदस्यों और सचिवालय के बीच सुगम समन्वय स्थापित कर विधायी व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है. इस प्रणाली को अपनाने से दिल्ली विधानसभा कागज की खपत में भारी कमी आएगी. 

डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगी मजबूती 

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा की यह उपलब्धि राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के 100 दिन एजेंडे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाएगा. यह बीजेपी सरकार की तकनीक-संचालित व्यवस्था को मजबूती देने, पारदर्शी और प्रभावी शासन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. यह नई विधानसभा के गठन के साथ NeVA का समावेश विधायी प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण को और तेज करेगा, जिससे दिल्ली विधानसभा डिजिटल गवर्नेंस का एक आदर्श मॉडल बन पाएगी. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget