एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं पाएगी BJP? संजय सिंह के बयान ने बढ़ा दिया सियासी तापमान

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह के अनुसार बीजेपी वालों को 10 हजार रुपये बांटने के लिए मिले थे, लेकिन केवल 1100 रुपये बांटे. 9 हजार रूपए अपनी जेब में रख लिए.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में गाली गलौज पार्टी ने खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए पैसे बांटे थे. ऐसा कर बीजेपी ने खुलेआम नोट देकर वोट लेने की कोशिश की है. हमने दिल्ली की जनता के सामने इनकी सच्चाई उजागर की है.

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी वालों को 10 हजार रुपये बांटने के लिए मिले थे, लेकिन इन्होंने केवल 1100 रुपये बांटे. उसमें भी 9 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए." उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को इनसे पूछना चाहिए की हमारे पैसे पूरे दीजिए, जो हमें देने के लिए मिले थे. बीजेपी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं पाएगी.

'बीजेपी की मनमर्जी नहीं चलने देंगे' 

संजय सिंह पूर्वांचल के मुद्दे पर कहा कि मैंने सदन में भी कहा था कि पूर्वांचल के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है. उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी कहा जा रहा है. मुझे सबक सिखाने के लिए मेरी पत्नी का वोट काटने के लिए आवेदन चुनाव आयोग को दिया गया. 

संजय सिंह के मुताबिक हम तो कल इसी की शिकायत करने गए थे कि पूर्वांचल के भाईयों के वोट न काटे जाएं. यह पूर्वांचल के लोगों का सम्मान है या अपमान. यह तो पूर्वांचल के लोगों का मत बचाने की कोशिश है. 40 साल से दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों का वोट बनवाकर अपने कार्यकर्ताओं का फर्जी वोट बनवाना चाहते हो. यह नहीं चलने देंगे. 

गरीबों के लिए बनवाए अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि आप प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनी के लोगों की जिंदगी में सुधार के काम किए हैं. अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनवाए. लोगों को बिजली और पानी फ्री में दिया. 

'केजरीवाल ने दी पूर्वांचल के लोगों को तवज्जो'

बीजेपी वालों तुम्हें पूर्वांचल के लोगों का दर्द कहां पता? यूपी और बिहार के लोगों को गुजरात और महाराष्ट्र से पीटकर निकाला गया. बीजेपी ने कुछ नहीं किया. अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के सबसे ज्यादा लोगों को टिकट दिया. मंत्री बनाया और मुझे सांसद बनाया.

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल में धमकी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, 12वीं के छात्र ने भेजा था थ्रेट मेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget