एक्सप्लोरर

Delhi Congress Candidate List: 'उम्मीद है अंतिम समय में...', दिल्ली कांग्रेस की पहली लिस्ट पर BJP का तंज

Delhi Congress Candidate First List: दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखकर तो यही लगता है कि आप और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार (12 दिसंबर) को कांग्रेस की पहली सूची सामने आने के बाद बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आ गई है. हालांकि, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कांग्रेस की पहली लिस्ट पर तंज कसते हुए सवाल जरूर खड़े किए हैं.
 
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस के द्वारा जारी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है. बस, इतना ही है की यह लिस्ट सिर्फ लिस्ट बनकर न रह जाए. सभी प्रत्याशी चुनाव भी लड़ें.

उम्मीद है कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम रहेगी! 

उन्होंने कहा कि साल 2013 का विधानसभा चुनाव और मई 2024 के लोकसभा चुनाव का अनुभव बताता है की कांग्रेस अंतिम समय में आम आदमी पार्टी से हाथ मिला लेती है. हम उम्मीद करते हैं, "कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और अंतिम समय में गठबंधन कर भागेगी नहीं."

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है. कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन जो 2024 के लोकसभा चुनाव में देखा उसे विश्वास नहीं होता कि आप और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे.

कांग्रेस की पहली सूची में कई दमदार चेहरे 

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा है. पटपड़गंज से डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी को आम आदमी पार्टी के अवध ओझा के खिलाफ पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं वर्तमान में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद बादली से चुनाव लड़ेंगे. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे हारुन यूसुफ को बल्लीमारान उम्मीदवार बनाया है. सीलमपुर से अब्दुल रहमान को तो मुस्तफाबाद से अली मेहदी को टिकट दिया है. महिला प्रत्याशी की बात करें तो नरेला से अरुणा कुमारी को और वजीरपुर से रागिनी नायक को प्रत्याशी बनाया गया है. 

अरविंद केजरीवाल की सीट पर टिकट मिलने के बाद संदीप दीक्षित बोले, 'अगली सरकार कांग्रेस के...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget