एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के लिए BJP को मिले 2000 से ज्यादा आवेदन, कब शुरू होगी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया?

Delhi Election 2025: बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में 70 विधानसभा सीटों के लिए दो हजार से अधिक आवेदन मिले हैं. वहीं अब मंगलवार से जिला स्तर पर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया शुरू होगी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से एक बड़ी जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक दिल्ली में 70 सीटों पर अब तक दो हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के आवेदन आ चुके है. अब उनमें से 70 लोगों को चुनने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, जो अपने जिले से आए हुए आवेदन के जरिए हर प्रत्याशियों के बारे में पर्यवेक्षक रिपोर्ट बनाकर पार्टी को सुझाव देंगे.

बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में 70 विधानसभा सीटों के लिए दो हजार से अधिक आवेदन मिले हैं. समाज के विभिन्न वर्गों से 500 से अधिक आवेदन भी मिले हैं. वहीं आज मंगलवार से जिला स्तर पर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया शुरू होगी. आज 17 दिसंबर को सभी 14 संगठनात्मक जिलों में उम्मीदवार चयन के लिए चर्चा होगी.

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक  

  • केशवपुरम जिला- अरविंद मेनन
  • चांदनी चौक जिला- लाल सिंह आर्य
  • उत्तर-पूर्व जिला- अनिल एंटनी
  • नवीन शाहदरा जिला- समीर ओरांव
  • मयूर विहार जिला- डॉ. अलका गुर्जर
  • शाहदरा जिला- महेंद्र पांडे
  • करोल बाग जिला- अमित मालवीय
  • नई दिल्ली जिला- संजय मयुख
  • उत्तर-पश्चिम जिला- हरिश द्विवेदी
  • बाहरी दिल्ली जिला- विजया रहाटकर
  • पश्चिम दिल्ली जिला- आशा लकड़ा
  • नजफगढ़ जिला- गोपाल कृष्ण अग्रवाल
  • मेहरौली जिला- सारोज पांडे
  • दक्षिण दिल्ली जिला- रितुराज सिन्हाकें

आप ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी
हर पर्यवेक्षक पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए चर्चा करेगा और सुझाव जुटाएगा, जिसके आधार पर बीजेपी की तरफ से हर सीट पर उम्मीदवार चुना जाएगा. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपनी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है.

वहीं अभी तक बीजेपी की तरफ से एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है, जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल जिस तेजी से बीते दो दिनों में चीज तय हुई है, उस हिसाब से लग रहा है कि बीजेपी भी जल्द अपनी लिस्ट जारी करेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, इन पर रहेगी पांबदी, हाइब्रिड मोड पर चलेंगे स्कूल

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget