एक्सप्लोरर

दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट पर किस पार्टी का रहा है दबदबा? जानें यहां के सियासी समीकरण

Delhi Election 2025: घोंडा विधानसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का एक संपन्न इलाका है. 2015 में आप ने जीत हासिल की थी. 2020 में बीजेपी ने वापसी की.

Delhi Assembly Election 2025: घोंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. यह एक एक समृद्ध आवासीय क्षेत्र है. जहां एक तरफ यमुना विहार और भजनपुरा का कुछ पॉश इलाका आता है, वहीं बाकी ज्यादातर कंपनियां रेग्यु राइज्ड कैटिगरी में आती हैं. इन सभी कॉलोनियों में मिश्रित आबादी है. जहां हिंदू मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जबकि महज 10 प्रतिशत के करीब मुस्लिम मतदाता हैं. इस विधानसभा की खास बात यह है कि यहां एक भी झुग्गी बस्ती नहीं है.

घोंडा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है और पिछले चुनाव में भी बीजेपी ने यहां से शानदार जीत दर्ज की थी. जहां से इस बार भी बीजेपी ने पिछले चुनाव के विजेता अजय महावर को मौका दिया है तो वहीं आप ने श्रीदत्त शर्मा की जगह गौरव शर्मा पर इस बार दांव लगाया है, जबकि 1998 से लगातार भीष्म शर्मा को टिकट देती आ रही है कांग्रेस ने इस बार भी उन पर भरोसा बनाए रखा है. भीष्म शर्मा 1993 से हुए अब तक के चुनावों में दो बार 1998 और 2003 में कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं, जबकि यह सीट 2015 में एक बार आम आदमी पार्टी के नाम रही है और श्रीदत्त शर्मा ने यह जीत दिलाई थी. वहीं पिछले चुनाव समेत 7 में से चार चुनाव जीत कर बीजेपी ने यहां अपना दबदबा बनाए रखा है.

पिछले सात चुनावों में से चार में बीजेपी ने मारी बाजी
वर्ष 1993 (लाल बिहारी तिवारी), 2008-2013 (साहब सिंह चौहान) और 2020 (अजय महावर) में यह सीट बीजेपी के नाम रही. बात करें पिछले दो चुनावों की तो 2015 में आप के श्रीदत्त शर्मा को यहां 60,906 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी के साहब सिंह चौहान 52,813 वोट पाने में कामयाब हुए थे और उन्हें आप के प्रत्याशी के हाथों 8,093 मतों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि कांग्रेस के भीष्म शर्मा तीसरे नम्बर पर रहे थे. लेकिन इसके बाद 2020 के चुनाव में बीजेपी ने यहां वापसी की और अजय महावर ने 81,797 वोट पाकर 53,427 वोट पाए आप के श्रीदत्त शर्मा को 28,370 मतों के भारी अंतर से हराया था.
 
39-49 साल के मतदाताओं की संख्या अधिक
बता दें कि, घोंडा विधानसभा के तहत गढ़ीमेंडू, घोंडा, गामड़ी और उस्मानपुर सहित चार बड़े गांवों के अलावा भजनपुरा के ए और बी ब्लॉक, यमुना विहार, गामड़ी एक्सटेंशन, सोम वाजार, सुदामापुरी एक्सटेंशन, नॉर्थ घोंडा, सुभाष विहार, गंगोत्री विहार, अरविंद नगर, गौतम बिहार, जयप्रकाश नगर, ब्रह्मपुरी, न्यू उस्मानपुर, करतार नगर, जगजीत नगर और कैथवाड़ा सहित कई अन्य कॉलोनियां आती है. जहां कुल मतदाताओं की संख्या 2,23,761 है. इनमें सबसे अधिक 59,532 वोटर्स 39-40 साल की उम्र वाले है. वहीं 40-49 साल के बीच वाले वोटर्स की संख्या 54,121 है.

ये हैं यहां के बड़े चुनावी मुद्दे
घोंडा विधानसभा क्षेत्र में गामड़ी रोड पर लोगों को हर दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. सालों से इस रोड के चौड़ीकरण की मांग चल रही है. लेकिन अब तक इस रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा सका है. इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा ज्यादातर कॉलोनियों में सीवर की लाइनें जाम और गंदे पानी की सप्लाई की भी बड़ी समस्या है. जो विधानसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है. वहीं, पुश्ता रोड के साथ बनी सर्विस रोड पर हर जगह अतिक्रमण के कारण निकल पाना मुश्किल होता है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget