एक्सप्लोरर

'यहां का विधायक पांच साल...,' दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा

Delhi Chunav 2025: बदरपुर विधानसभा में पदयात्रा पर निकले आप संयोजक भीड़ को देखकर उत्साहित नजर आए. उन्होंने बदरपुर में विकास के काम नहीं होने पर अफसोस जताते हुए जिम्मेदार विधायक को बताया.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल अलग अलग विधान सभाओं में पदयात्रा निकाल रहे हैं. पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. आज (सोमवार) अरविंद केजरीवाल का काफिला बदरपुर विधानसभा पहुंचा. बदरपुर विधानसभा की पदयात्रा अरविंद केजरीवाल के लिए महत्वपूर्ण है.

2020 में आम आदमी पार्टी को आठ सीटों पर मिली हार में एक बदरपुर भी थी. आप संयोजक की पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी. लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने सारे दिल्ली में सीवर डलवा दिये, अस्पताल बनवा दिये लेकिन बदरपुर में नहीं कर पाया." उन्होंने कहा कि यहां का विधायक पांच साल मुझसे बस लड़ता रहा. दिल्ली की महिला वोटर्स पर केजरीवाल का फोकस फिर नजर आया.


यहां का विधायक पांच साल...,' दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा

बदरपुर की पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हजार रुपये महीना कैबिनेट से पास करवाया है. चुनाव के बाद 2100 रुपये दिये जाएंगे. केजरीवाल ने महिलाओं के जिम्मे आप को जिताने की जिम्मेदारी दी. 2020 में बदरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने राम सिंह नेताजी को टिकट दिया था. हालांकि बाजी बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मारी थी.

राम सिंह नेताजी पर आम आमदी पार्टी ने जताया भरोसा

दोनों प्रत्याशियों के बीच वोट का फासला बेहद कम था. शायद इसलिए आम आदमी पार्टी ने फिर राम सिंह नेताजी पर भरोसा जताते हुए बदरपुर के चुनावी रण में उतारा है. बीजेपी की ओर से अभी प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है. बदरपुर विधानसभा की पदयात्रा में निकले आप मुखिया भीड़ को देखकर उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि आज ये प्यार और समर्थन इस बात का सुबूत है कि हमारे सपने जनता के भरोसे से जुड़े हैं, और ये भरोसा ही हमें हर दिन मज़बूत बनाता है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली की 70 सीट के लिए BJP को मिले 2000 आवेदन, जानें कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget