एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'कमल का बटन न दबाना नहीं तो सभी...', अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2025 : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 5 फरवरी मतदान होगा. अगर उस दिन कमल का बटन दबाया तो बीजेपी वाले मोहल्ला क्लिनिक को बंद करा देंगे. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विश्वास नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि 5 फरवरी को कमल का बटन मत दबाना. ऐसा किया तो बीजेपी वाले मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देंगे.

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में ‘काम की राजनीति’ को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का साथ मिल रहा है, अगर आपने 5 फरवरी को झाड़ू  का बटन न दबाकर कोई और बटन दबा दिया तो शानदार सरकारी स्कूल और अस्पताल (मोहल्ला क्लिनिक) बर्बाद हो जाएंगे." 

चुनाव के बाद इन योजनाओं पर करेंगे काम 

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, "आप लोगों के आशीर्वाद से हम महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना और पुजारी-ग्रंथी सम्मान जैसी योजनाओं पर चुनाव के बाद काम करेंगे. आप प्रमुख ने कहा, 'अगर गलती से भी दिल्ली में बीजेपी की सरकार आ गई तो वे झुग्गियां तोड़ देंगे, लेकिन जब तक आपका बेटा केजरीवाल जिंदा है, तब तक झुग्गियों को कुछ नहीं होगा."

कृष्णा नगर में एक अन्य जनसभा में उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली जनता ईवीएम में झाड़ू का बटन दबाकर फिर से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का CM बनाएगी.

BJP के विधायक 10 साल  तक सिर्फ लड़ते रहे  

अरविंद केजीवाल ने ​कहा कि विश्वास नगर विकास में पीछे रह गया, क्योंकि यहां के लोगों ने बीजेपी के प्रत्याशी को विधायक बनाया. बीजेपी के विधायक 10 साल से केवल हमसे लड़ते रहे. इस बार विश्वास नगर 'आप' का MLA बनाएगा. इसी के साथ विश्वास नगर में भी विकास को बढ़ावा मिलेगा. 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा. उसके बाद चुनाव आयोग द्वारा 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें:  AAP विधायक नरेश बाल्यान ने लगाई जमानत की गुहार, HC ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget