एक्सप्लोरर

'इस बार बटन इतनी जोर से दबाना कि...', फ्री योजना का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये देना चाहते हैं लेकिन बीजेपी इसे रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' को लेकर राजनीति गरम है. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मसले को लेकर बीजेपी को एक बार फिर से घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी इस योजना को बंद करने का पूरा प्रयास कर रही है. 

आप संयोजक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''हम दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये देना चाहते हैं. बीजेपी इसे रोकने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. मैं दिल्ली वालों को कहना चाहता हूं कि इस बार चुनाव में झाड़ू का बटन इतनी ज़ोर से दबाना की बीजेपी को ज़ोर का करंट लगे. पहले भी बीजेपी के सारे विरोध के बावज़ूद जैसे मैंने आपकी बिजली फ्री करी, पानी फ्री करा, बस यात्रा फ्री करी. ऐसे ही आपको हर महीने 2100  भी दिलाकर रहूंगा.''

BJP की गंदी राजनीति को हराना है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक और पोस्ट में X पर कहा, ''महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, फ़्री बिजली, फ़्री पानी, फ़्री बस यात्रा, फ़्री तीर्थ यात्रा. दिल्ली में BJP ये सभी योजनाएं रोकना चाहती है. मैं दिल्ली के 2 करोड़ लोगों से अपील करता हूं, इकट्ठे हो जाओ. इस चुनाव में हमें मिलकर BJP की गंदी राजनीति को हराना है.''

जांच के नाम पर बीजेपी योजनाओं को बंद करना चाहती- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''हमने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो दो योजनाएं लागू करेंगे. एक महिलाओं के लिए 'महिला सम्मान योजना', जिसमें हमने कहा था कि हर महिला को 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे. कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया था कि हर महिला को हजार-हजार रुपये दिए जाएं लेकिन मैंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हम इसे बढ़ाकर 2100-2100 रुपये हर महिला को देने शुरू करेंगे. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''बुजुर्गों के लिए हमने ऐलान किया था कि 60 साल से ऊपर जो हमारे बुजुर्ग हैं, उन सभी के इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी, चाहे वो प्राइवेट अस्पताल में हो या सरकारी अस्पताल में हो. ये दोनों योजनाएं इतनी हितकारी थी कि आम आदमी पार्टी ने जैसे ही रजिस्ट्रेशन करना शुरू किया तो लंबी-लंबी लाइन लग गई. लोगों को काफी उत्साह था. लोग बहुत खुश थे. इससे बीजेपी की नींद उड़ा गई और वो बौखला गई. तब इन्होंने ये ठान लिया कि इन योजनाओं को किसी तरह से बंद करना है. जांच के नाम पर अब ये इस योजना को बंद करना चाहते हैं.''

ये भी पढ़ें:

'अगर केजरीवाल नई दिल्ली सीट नहीं छोड़ते हैं तो...', BJP नेता प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget