एक्सप्लोरर

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने BJP को घेरा, 'बनिये का बेटा हूं और सारा...'

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार सरकार में आने के साथ सबसे पहले महिलाओं के लिए योजना लागू करेंगे.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान तेजी से जारी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (01 फरवरी) को मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राकेश जाटव के लिए चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अभी फ्री में बिजली मिल रही है. जनरेटर तो नहीं लगाना पड़ रहा है. अगर चुनाव में बीजेपी का बटन दबा दिया तो आपका पांच हजार रुपये का बिजली बिल आने लगेगा.

दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जैसे दिल्लीवासियों के लिए बिजली-पानी फ्री किया, अब यहां किराएदारों के लिए भी ये फ्री कर देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि इस बार सरकार में आने के साथ सबसे पहले महिलाओं के लिए योजना लागू करेंगे.

बनिये का बेटा हूं और सारा हिसाब जानता हूं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं वो चुनाव के बाद अपना राशन कार्ड बनवा लेना. हमने सबके लिए बिजली-पानी फ्री किया, अब ऐसा सिस्टम करेंगे कि रेंटर्स को भी फ्री में बिजली-पानी मिलेंगे. हम जेल में थे तो इन्होंने सीवर लाइन को बंद कर दिया था. बीजेपी वाले कहते हैं फ्री योजना के लिए पैसा कहां से आयेगा? बनिये का बेटा हूं और सारा हिसाब किताब जनता हूं. मैंने जो वादा किया था पूरा किया है और आगे भी करूंगा.'' 

आप संयोजक ने आगे कहा, ''बीजेपी वाले कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो 5 सुविधा बंद कर देंगे. इनकी सरकार बनेगी तो ये दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री बस सेवा, फ्री सरकारी स्कूल, फ्री मोहल्ला क्लिनिक को बंद कर देंगे."

बीजेपी वाले टैक्स का पैसा अमीरों में बांटते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जो गरीब आदमी महीने में 3 हजार रुपये भी कमाता है ना, वो भी 600 रुपये टैक्स देता है. आप सभी लोग टैक्स देते हैं, ये सारा टैक्स का पैसा सरकारी खजाने में आता है. मैं टैक्स का पैसा आप पर खर्च कर देता हूं, ये बीजेपी वाले इसे अपने अमीर दोस्तों में बांट देते हैं. इन्होंने एक आदमी को साढ़े 6 हजार करोड़ का कर्जा दिया और 5 हजार का कर्जा माफ कर दिया. अपने दोस्त को 45 हज़ार करोड़ का कर्ज दिया 4 साल बाद 40 हज़ार करोड़ माफ़ कर दिया, अजीब सिस्टम है.''

बीजेपी वाले मुझे 'फ्री वाला' कहकर गालियां देते- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''मैंने सिर्फ 400 करोड़ रुपये में दिल्ली की सारी महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री कर दी. ये लोग मुझे 'फ्री वाला' कहकर गालियां देते हैं. 'आप' आपकी पार्टी है, गरीबों की पार्टी है. ये लोअर मिडिल क्लास की पार्टी है. बीजेपी धन्ना सेठ की पार्टी है, अमीरों की पार्टी है. बीजेपी वाले इसके लिए चुनाव नहीं लड़ रहे ताकि आपका भला कर सकें बल्कि इसीलिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि अपने खजाने को भर सकें.''

ये भी पढ़ें:

आयकर में छूट का दिल्ली में चुनाव से है कनेक्शन? BJP ने किया चौंकाने वाला दावा

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget