एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, 'हमारी गाड़ी तोड़ी, प्रचार सामग्री छीनी'

Delhi Election 2025: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रचार से रोकने के लिए BJP के गुंडों की ओर से पूरी दिल्ली में हिंसा जारी है. पूरी दिल्ली में आतंक मचा रहे हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रचार के दौरान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी कैम्पेन गाड़ी को तोड़ा गया है. 

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''हमारे कार्यकर्ताओं को भी अमित शाह जी के गुंडे डराने धमकाने मे लगे हुए हैं. उन्होंने उस पोस्ट को भी टैग किया जिसमें 'आप' ने लिखा, ''प्रचार से रोकने के लिए BJP के गुंडों द्वारा पूरी दिल्ली में हिंसा ज़ारी है. बीजेपी के गुंडे पूरी दिल्ली में आतंक मचा रहे हैं, AAP कार्यकर्ताओं की प्रचार सामग्री छीन रहे हैं, LED Screen वाली गाड़ियों पर हमला कर रहे हैं.''

BJP को बुरी तरह हरा कर सबक सिखाएंगे- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग अमित शाह के इशारे पर खामोश बैठकर सिर्फ़ तमाशबीन बने हुए हैं. दिल्लीवाले, इस गुंडागर्दी और हिंसा के लिए BJP को बुरी तरह हरा कर सबक सिखाएंगे.''

'किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली में खुले आम गुंडागर्दी होगी'
 
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली में ऐसे खुले आम गुंडागर्दी हो सकती है.'' उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पोस्ट को भी टैग किया. इस पोस्ट में सीएम आतिशी ने लिखा, ''दिल्ली में गुंडागर्दी की हदें पर हो गई हैं. चुनाव में हार की बौखलाहट से अब बीजेपी के कार्यकर्ता गली गली में गुंडागर्दी कर रहे हैं. यह वीडियो देखिए. गोविंदपुरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हाथापाई कर के पर्चे छीने जा रहे हैं.''

अमित शाह जी बुरी तरह से बौखला गए- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा, ''बीजेपी बुरी तरह से हार रही है. अमित शाह जी बुरी तरह से बौखला गए हैं. अब वो दिल्ली के लोगों पर सीधे-सीधे हमले करवा रहे हैं. जगह-जगह लोगों को खुले आम पीटा जा रहा है. पुलिस को ऊपर से आदेश है कि कुछ नहीं करना. मजबूरी में पुलिस खड़े होकर जनता पर खुले आम हो रही हिंसा को देखती रहती है.'' 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली चुनाव में गर्माया जमीन कब्जे का मुद्दा, BJP के आरोप पर क्या बोले सोमनाथ भारती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget