एक्सप्लोरर

'उनके पास दिल्ली को लेकर कोई विजन नहीं, न ही...', AAP नेता प्रियंका कक्कड़ का BJP पर निशाना

Delhi Election 2025: आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का एकमात्र काम था दिल्ली में कि वो लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखे, उसमें भी वो बुरी तरह से फेल हो गई.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है. AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि बीजेपी के पास कोई विजन नहीं है. उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर भी विरोधी पार्टी को घेरा है.

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "बीजेपी केवल नकारात्मक राजनीति करना जानती है. उनके पास दिल्ली में कोई सीएम चेहरा नहीं है. न तो उनके पास यहां 70 उम्मीदवार हैं और न ही दिल्ली के लिए कोई विजन और ना कोई योजना है. उनके पास सिर्फ एक ही काम है बस अरविंद केजरीवाल को हटाओ और उन्हें गाली दो. 

BJP वाले अभी भी केजरीवाल के लिए गालियां निकाल रहे- कक्कड़

AAP नेता ने आगे कहा, ''आज हमने जो 70 उम्मीदवारों की घोषणा की है, वो इसी वजह से हो पाया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी चाहे जनता के मुद्दे हो या चुनाव की बात हो, हर चीज को लेकर तैयार रहते हैं. हमलोग तो जनता के मुद्दों पर काम करने के लिए ही तो बने हैं. बीजेपी का एकमात्र काम था दिल्ली में कि वो लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखे, उसमें भी वो बुरी तरह से फेल हो गई है. बीजेपी वाले अभी भी अरविंद केजरीवाल जी के लिए गालियां निकाल रहे हैं, सीख नहीं रहे हैं." 

केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाई-प्रियंका कक्कड़

अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''साधारण परिवार से एक आम आदमी चुनाव लड़ रहे हैं, जो अपनी मेहनत से, जनता के मुद्दों पर काम करते हुए, जो अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़कर झुग्गियों में रहे, उनकी समस्याएं को समझकर सॉल्यूशन निकाला. शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाई, जिस वजह से उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला. दूसरी तरफ परिवारवाद है तो सभी को शुभकामनाएं.''

AAP की अंतिम लिस्ट में 38 उम्मीदवार

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (15 दिसंबर) को 38 उम्मीदवारों के नामों की अपनी अंतिम लिस्ट जारी कर दी. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और सीएम आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी. दिल्ली में अगले साल फरवरी में चुनाव होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

'नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बड़े अंतर से हराएंगे', बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget