एक्सप्लोरर

Delhi Polls 2025: राजेंद्र नगर से आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने लांच किया डोनेशन कैंपेन, दी ये चुनौती

Delhi Assembly Election 2025: आप नेता दुर्गेश पाठक ने विधानसभा चुनाव के लिए चंदा अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने पिछले 2 वर्षों में राजेंद्र नगर विधानसभा में कई काम करवाए हैं.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की है. दुर्गेश पाठक ने कैंपेन लॉन्च कर कहा, ''पिछले 2 साल मैंने राजेंद्र नगर विधानसभा की सेवा की है. मैं चुनौती देता हूं कि इतने कम समय में पूरे क्षेत्र में इतने काम पहले कभी नहीं हुए. अगर आपको लगता है कि मुझे विधानसभा में जाना चाहिए, तो आप दिल खोलकर मेरी मदद करें''.

उन्होंने कहा कि इसके लिए इस लिंक https://durgeshpathak.aamaadmiparty.org/ पर जाकर डोनेट करें. दुर्गेश पाठक ने अपनी अपील में कहा है कि मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से आता हूं. जब मैंने पिछली बार चुनाव लड़ा था, तब जितने पैसे थे, आज फिर से चुनाव लड़ने जा रहा हू. आज उससे भी कम पैसे बचे हैं. पिछले 2 साल मैंने राजेंद्र नगर विधानसभा की सेवा की है और मैं चैलेंज करता हूं कि इतने कम समय में पूरे क्षेत्र में इतने काम पहले कभी नहीं हुए. आज हर सड़क का काम चल रहा है, पार्कों का विकास हो रहा है, लाइटें लगाई जा रही हैं. चौपालों को दुरुस्त किया जा रहा है और हर तरफ बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है.

पार्टी का विस्तार करने में  निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्गेश पाठक पिछले 12 वर्षों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं. उन्होंने पार्टी के साथ देशभर में संगठन का काम किया है. उन्होंने दिल्ली, पंजाब, गोवा, महाराष्ट्र, और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में पार्टी का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दुर्गेश पाठक आईएएस की तैयारी करने दिल्ली आए थे, लेकिन सब कुछ छोड़कर पार्टी के साथ जुड़ गए. इस बार आम आदमी पार्टी ने दोबारा दुर्गेश पाठक पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजेंद्र नगर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है.

'जर्जर ड्रेनेज सिस्टम को किया दुरुस्त'
डोनेशन कैंपेन लांच करते वक्त दुर्गेश पाठक ने अपने 2 साल के छोटे कार्यकाल के दौरान राजेंद्र नगर विधानसभा में किए कई काम गिनवाए. दुर्गेश पाठक ने बताया कि उन्होंने सड़कों का पुनर्निर्माण और मरम्मत का काम करवाया है. पुराने और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया. 5 नए मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं. पांडव नगर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू की, जो जल्द ही पूरे क्षेत्र और दिल्ली में लागू होगी. हर डार्क स्पॉट पर हाई मास्ट लाइट्स लगाई, जिससे सुरक्षा और सुविधा बढ़ी. नियमित मोहल्ला सभाओं के जरिए जनता से संवाद कायम रखा, जहां हर शिकायत का समाधान किया गया. राजेंद्र नगर विधानसभा में ये बात बहुत चर्चित है कि दुर्गेश पाठक हमेशा उपलब्ध रहते हैं.

करीब 15,000 लोगों की सुनते हैं शिकायतें
दुर्गेश पाठक फोन कॉल्स का जवाब देते हैं, मेसेज पर तुरंत जवाब देते हैं, और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को हल करते हैं. मोहल्ला सभाओं के माध्यम से वे करीब 15,000 लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं. अपने चुनाव अभियान के लिए चंदा जुटाने की अपील करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा, अगर आपको लगता है कि मेरे जैसे व्यक्ति को विधानसभा में जाना चाहिए, तो मेरी विनती है कि आप दिल खोलकर मेरी मदद करें. आपका हर एक पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के काम पर खर्च किया जाएगा.
 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget