एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP ने तय किया डिप्टी स्पीकर का नाम, सीएम रेखा गुप्ता रखेंगी प्रस्ताव

Delhi Assembly Deputy Speaker: दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर ने नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार (27 फरवरी) को डिप्पी स्पीकर के नाम का प्रस्ताव रखेंगी.

Delhi Deputy Speaker Mohan Singh Bisht: दिल्ली विधानसभा में मुस्तफाबाद से बीजेपी के विधायक मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर होंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार (27 फरवरी) को विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगी.

सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर चुना गया था. इसके बाद से ही डिप्टी स्पीकर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगाई है.

21 फरवरी को जब डिप्टी स्पीकर बनाए जाने को लेकर बिष्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर मुझे नहीं कहा है, जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको पूरा करेंगे. पार्टी का जो भी आदेश होगा वह सर माथे है.

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट?

मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं. बिष्ट अरविंद केजरीवाल की लहर में भी चुनाव जीत चुके हैं. वो पहली बार करावल नगर से 1998 में विधायक बने थे. उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में लगातार इस सीट से चुने गए. इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया. इसको लेकर बिष्ट ने नाराजगी भी जताई थी. 

करावल नगर से कपिल मिश्रा की हुई है जीत

करावल नगर सीट से बीजेपी ने इसबार कपिल मिश्रा को टिकट दिया था. मिश्रा जीत के बाद रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री बने हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा आप के टिकट पर करावल नगर से चुनाव लड़े थे और उन्होंने मोहन सिंह बिष्ट को हराया था. बाद में कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए.

मोहन सिंह बिष्ट को कितने वोट?

मोहन सिंह बिष्ट को इसबार के चुनाव में 85,215 वोट मिले. यहां आप उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 67,637, एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को 33,474 और कांग्रेस के अली मेहंदी को 11,763 वोट मिले. 

Delhi Weather: बढ़ते तापमान के बीच क्या दिल्ली में होगी बारिश? आ गया मौसम विभाग का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget