एक्सप्लोरर

दिल्ली: आनंद विहार और सराय काले खां ISBT का होगा कायाकल्प, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Anand Vihar ISBT News: यह परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित की जा रही है. आनंद विहार में बस अड्डों की संख्या 164 से बढ़कर 254 हो जाएगी.

दिल्ली के आनंद विहार और सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) को विश्वस्तरीय मल्टी-मॉडल परिवहन केंद्रों में तब्दील किया जाएगा, जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अधिकारियों ने बुधवार (16 जुलाई) को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत दोनों अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को आधुनिक वास्तुकला, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन साधनों और कमर्शियल, आवासीय एवं हरित स्थानों के मिश्रण के साथ फिर से डिजाइन किया जाएगा.

यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की जा रही है. एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) परियोजना प्रबंधन सलाहकार है और ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (ईवाई) निजी भागीदारों को लाने के लिए लेन-देन सलाहकार है.अधिकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से कोई पूंजी निवेश न होने के बावजूद, भूमि-मूल्य अधिग्रहण के जरिये रियल एस्टेट और वाणिज्यिक विकास के माध्यम से आईएसबीटी के पूर्ण नवीनीकरण को वित्तपोषित किया जाएगा.

पुनर्विकास योजना में क्या-क्या शामिल?

अधिकारी ने बताया, ''पुनर्विकास योजना में अलग-अलग ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम जैसे आईएसबीटी, आरआरटीएस (नमो भारत ट्रेन) और मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले ‘एलिवेटेड कॉनकोर्स’, वाहन-मुक्त पैदल यात्री क्षेत्र, रिंग रोड के साथ कमर्शियल ‘फ्रंटेज’ और आधुनिक लाउंज और प्रस्थान क्षेत्र शामिल हैं. सराय काले ख़ां में स्थल विकास लगभग 32 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें डीडीए, डीटीआईडीसी, एनसीआरटीसी, एमसीडी और दाखिलों के लिए डीयूएसआईबी के बीच को-ऑर्डिनेशन किया जा रहा है. 

आनंद विहार में बस अड्डों की संख्या बढ़ेगी

आनंद विहार में एफएआर (फ्लोर एरिया अनुपात) को पांच तक और सराय काले खां में 4.5 तक बढ़ाया गया है, जिसका इस्तेमाल भी किया जाएगा. साल 2053 के लिए मांग अनुमान के मुताबिक, आनंद विहार में बस अड्डों की संख्या 164 से बढ़कर 254 हो जाएगी और यात्रियों की क्षमता लगभग दोगुनी होकर प्रतिदिन 64,000 से बढ़कर 1.17 लाख पर पहुंच जाएगी.

सराय काले खां में भी बढ़ेगी बस अड्डों की संख्या

अनुमान के मुताबिक, सराय काले खां में बस अड्डों की संख्या 64 से बढ़कर 134 हो जाएगी और यात्रियों की संख्या 10,000 से बढ़कर एक लाख के पार चली जाएगी. अधिकारी ने बताया कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी का भी भविष्य में इसी तरह का पुनर्विकास किए जाने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget