एक्सप्लोरर

Delhi: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में भी CUET के बाद मिलेगा दाखिला, जानें- पूरी प्रकिया

AUD Admission: दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए CUET टेस्ट देना अनिवार्य होगा. इसके लिए सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी विश्वविद्यालय ने बताया है.

Delhi Ambedkar University Admission: इस साल शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET अनिवार्य किया गया है. यानी कि यह टेस्ट देने के बाद ही किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज के लिए छात्र दाखिला ले सकते हैं. अब दिल्ली की डॉक्टर बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी (AUD) ने भी इस साल सभी अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है. यानी कि छात्र यदि दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में किसी यूजी कोर्स में दाखिला लेते हैं तो उन्हें एंट्रेंस टेस्ट देना होगा. इसी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी में छात्र दाखिला ले पाएंगे.

जल्द शुरू होगी AUD में दाखिले की प्रक्रिया

इस एंट्रेंस टेस्ट के बाद छात्र किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी राज्य, प्राइवेट जैसी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली की AUD यूनिवर्सिटी में भी दाखिले के लिए इस बार CUET एंट्रेंस टेस्ट देना जरूरी होगा. इसको लेकर एयूडी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर प्रोफेसर अन्नू सिंह लाठर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में सभी यूजी कोर्स के लिए दाखिला CUET के स्कोर के आधार पर होगा, छात्रों को इस बार यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए यह एंट्रेंस टेस्ट देना अनिवार्य होगा, इसके अलावा यूनिवर्सिटी में जो अतिरिक्त सीटें हैं उनके लिए भी इसी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए दाखिला होगा. इसके अलावा पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट रखेगी, इसके लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

Delhi News: VHP का दावा- कुतुब मीनार है विष्णु मंदिर का गरुड़ स्तंभ, सरकार करे मंदिरों का पुनर्निर्माण

10 फ़ीसदी बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन फीस

यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट सर्विसेज डायरेक्टर सुरेश बाबू की ओर से जानकारी दी गई है कि यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए 827 सीटें हैं. उसके अलावा कुछ अतिरिक्त सीटें हैं. इन सभी सीटों पर CUET एंट्रेंस टेस्ट के जरिए ही दाखिले लिए जाएंगे. इसके लिए स्टूडेंट cuet.samarth.ac.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसके बाद जब एंट्रेंस का रिजल्ट आ जाएगा तो छात्रों को AUD की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा और फिर एप्लीकेशन फीस देनी होगी जिसके बाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, इतनी साथ ही यूनिवर्सिटी में इस बार रजिस्ट्रेशन फीस करीब 10 फ़ीसदी बढ़ाई गई है.

प्रवेश के लिए सब्जेक्ट वाइज ये है परसेंटेज की मांग

इसके अलावा डीन प्लानिंग प्रोफेसर कार्तिक दवे ने बताया कि सब्जेक्ट कॉन्बिनेशन के लिए छात्र यह एंट्रेंस टेस्ट देंगे, उसी के स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार होगी, और स्ट्रीम बदलने पर छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा. उसके साथी यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं में कम से कम 50 फ़ीसदी अंक जरूरी है इसके अलावा चार बी वोकेशनल कोर्सेज में 12वीं में पास कोई भी छात्र अप्लाई कर सकता है. इंग्लिश ऑनर्स, मैथ ऑनर्स के लिए छात्रों को इन सब्जेक्ट में न्यूनतम 65 फीसदी नंबर जरूरी होंगे, हिंदी और इंग्लिश ऑनर्स के लिए छात्रों को इन भाषाओं में एग्जाम देना होगा.

दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी बनाएगी हेल्प डेस्क

इसके साथ ही डॉ बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए जो छात्र यह एंट्रेंस टेस्ट क्लियर करके आएंगे, उन्हें कोई परेशानी ना हो इसके लिए यूनिवर्सिटी एक हेल्प डेस्क बनाएगी. यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर भी यह हेल्प छात्रों की मदद करेगा और यूनिवर्सिटी में भी छात्र आकर दाखिले से जुड़ी कोई भी परेशानी को लेकर हेल्प डेस्क से जानकारी ले सकते हैं, इसके अलावा एंट्रेस और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी को लेकर ओपन हाउस की सीरीज भी रखी जाएगी. बता दें कि दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्र और 15 फ़ीसदी सीटें दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए रिजर्व रखी जाती हैं. हालांकि इस रिजर्वेशन पर एंट्रेंस का कोई असर नहीं पड़ेगा.

New Delhi: दिल्ली में अब ई-साइकिल खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget